{"_id":"5c5c77ebbdec2209fa31e101","slug":"201549563883-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं सुधर रहे अस्पताल के हालात, मेडिकल के दोपहर बाद तक भी नहीं पहुंचे पूरे चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं सुधर रहे अस्पताल के हालात, मेडिकल के दोपहर बाद तक भी नहीं पहुंचे पूरे चिकित्सक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोपहर तक नहीं आए चिकित्सक तो ग्रुप डी में चयनित लोगों ने की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में चिकित्सकों की कमी का खामियाजा ग्रुप डी में चयनित लोगों को भुगतना पड़ रहा है। चयनित लोग मेडिकल जांच के लिए पिछले पांच दिन से नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आलम यह है कि वीरवार को भी नागरिक अस्पताल में पूरे चिकित्सक नहीं पहुंचे। इसके चलते सर्टिफिकेट बनवाने के लिए चयनित लोग भटकते रहे। रोष में आए लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, जिसके बाद उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया।
गौरतलब है कि ग्रुप डी में जींद जिले के 1569 युवाओं का चयन हुआ है। इसके चलते उम्मीदवार मेडिकल जांच के लिए पिछले पांच दिन से नागरिक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन पर्याप्त चिकित्सक नहीं होने पर उम्मीदवारों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में सिर्फ हड्डी रोग विशेषज्ञ है। वहीं फिजीशियन के रूप में डॉ. सुषमा को तैनात किया गया है। वीरवार को कुरुक्षेत्र से एलएनजेपी अस्पताल के नेत्र रोग चिकित्सक डॉ. शैलेंद्र को 60 दिन के लिए, ईएनटी डॉ. विजय को 14 दिन के लिए और झज्जर से डॉ. अतुल शर्मा को जींद के नागरिक अस्पताल डेपुटेशन पर भेजा गया था, लेकिन एक भी चिकित्सक नागरिक अस्पताल नहीं पहुंचा। वीरवार को 150 उम्मीदवारों का रजिस्ट्रेशन किया गया, लेकिन चिकित्सकों के नहीं आने से एक का भी मेडिकल जांच नहीं हुआ। इसके बाद चयनित लोगों ने रोष में आकर नारेबाजी शुरू कर दी। इस पर सभी को अग्रोहा भेज दिया गया।
ईएनटी नहीं आने पर पांच दिन से काट रहे चक्कर
मैं कुचराना कलां गांव से हूं। मेरा चयन ग्रुप डी में हुआ है। मैं 100 प्रतिशत दृष्टिहीन हूं। पिछले पांच दिन से ईएनटी नागरिक अस्पताल नहीं पहुंच रहे हैं। दृष्टिहीन होने के कारण साथ में भाई को लाया हूं। वीरवार को कुरुक्षेत्र से ईएनटी को आना था। सुबह से सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है, लेकिन ईएनटी नहीं पहुंचे। चिकित्सक नहीं आने पर उम्मीदवार नारेबाजी करने को मजबूर हुए हैं।
विज्ञापन
अमनदीप।
रजिस्ट्रेशन किया, नहीं हुई मेडिकल जांच
सुबह ही सैकड़ों की संख्या में उम्मीदवर मेडिकल जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। सुबह उम्मीदवारों को कहा गया था कि दोपहर बाद चिकित्सक आ जाएंगे, लेकिन दोपहर बाद भी नहीं पहुंचे। पिछले कई दिनों से उम्मीदवार मेडिकल जांच के लिए चक्कर काट रहे हैं।
सीनू।
चिकित्सक नहीं आने पर भेजा गया अग्रोहा
कुरुक्षेत्र से एलएनजेपी अस्पताल के ईएनटी डॉ. विजय वीरवार को जींद नहीं पहुंचे। उनके आने की सूचना थी, जिसके चलते उम्मीदवारों को रोका गया था। दोपहर बाद जब वे नहीं आए तो उम्मीदवारों को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर कर दिया गया।