फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्वच्छता रैंकिंग में सुधरी जींद की स्थित चार हजार शहरों में 274 वें स्थान पर

स्वच्छता रैंकिंग में सुधरी जींद की स्थित चार हजार शहरों में 274 वें स्थान पर

Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग में सुधरी जींद की स्थित चार हजार शहरों में 274 वें स्थान पर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जनवरी में हुए स्वच्छता सर्वे की रिपोर्ट जारी हो गई है। इसमें शहर ने स्वच्छता सर्वे में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रैंकिंग सुधारी है। देश के चार हजार शहरों में हुए सर्वे में जींद को 274वां स्थान मिला है। वर्ष 2017 में हुए सर्वे में जींद 450 शहरों की सूचित में 265वें स्थान पर रहा था। सर्वे में शहरों की सफाई व्यवस्था और कूड़े के प्रबंधन के लिए किए गए कार्यों के आधार पर रैंकिंग तय की गई है। इसके लिए जींद नगर परिषद द्वारा व्यापक स्तर पर सुधार किए गए। इसके तहत शहर में करीब 14 जगह पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करवाया गया। इतना ही नहीं सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख के लिए कर्मचारी लगाए और इसकी व्यवस्था सुचारु की।
रैंकिंग के बाद बिगड़े हालात
छह माह पहले हुए सर्वे के दौरान सर्वे टीम को सब कुछ ठीक-ठाक दिखाने का प्रयास किया गया और इसका असर स्वच्छा रैंकिंग में दिख भी रहा है। वहीं सर्वे के बाद शहर के हालात स्वच्छता के मामले में बिगड़े हैं। दरअसल नगर परिषद डोर-टू-डोर की नई योजना शुरू नहीं कर पा रहा है। इसके चलते शहर में 27 जगहों पर कूड़ा डाला जाता है और यहां हालात खराब रहते हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
शहर में स्वच्छता के लिए काफी काम हुआ है। पहले करीब 100 जगह कूड़ा डाला जाता था। इसे 27 जगह किया गया है। अब नई योजना के तहत सभी कलेक्शन सेंटरों को हटाया जाएगा। कूड़ा सीधा डंपिंग साइट पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पूनम सैनी, चेयरपर्सन, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed