फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शाह की रैली के लिए भाजपा ने 25 हजार बाइकों का तो रैली रोकने के लिए जाटों ने किया 760 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन

शाह की रैली के लिए भाजपा ने 25 हजार बाइकों का तो रैली रोकने के लिए जाटों ने किया 760 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन

Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
शाह की रैली के लिए भाजपा ने 25 हजार बाइकों का तो रैली रोकने के लिए जाटों ने किया 760 ट्रैक्टरों का रजिस्ट्रेशन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। जैसे-जैसे अमित शाह की रैली की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे शहर में तनाव का माहौल बढ़ता जा रहा है। भाजपा के लोगों ने अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। तो वहीं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने भी गांव-गांव जाकर लोगों से 15 फरवरी की न्याय यात्रा के लिए निमंत्रण देने की प्रक्रिया तेज कर दी है।
15 फरवरी को नए बाईपास से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित की बाइक रैली होनी है। इसके लिए भाजपा नेताओं ने जिले में बूथ के हिसाब से बाइकों का रजिस्ट्रेशन करना शुरू कर दिया है। सभी बाइकों को बाकायदा हेलमेट और बीमा से कवर किया जाएगा। सभी बाइकों के सभी कागजात पूरे होने के बाद ही उनका रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। भाजपा नेता गांव-गांव जाकर रैली के लिए लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं। इसके विपरीत अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने 15 फरवरी को न्याय यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए अधिक से अधिक लोगों को जींद बुलाया जा रहा है। जाट समाज के लोग 15 फरवरी को अपने-अपने ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर जाट धर्मशाला का रुख करेंगे। यशपाल मलिक का कहना है कि यदि उनके ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जाट धर्मशाला में जाने से रोका तो वे रास्ते जाम कर देंगे व जहां उनको रोका जाएगा, वहीं धरने पर बैठ जाएंगे। दोनों गुटों द्वारा अपने-अपने स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसलिए ज्यों-ज्यों 15 फरवरी नजदीक आती जा रही है, त्यों-त्यों लोगों में चर्चा बढ़ती जा रही है। शहर के लोगों में भय का माहौल भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन


भाजपा ने किया 25 हजार बाइकों का रजिस्ट्रेशन
भाजपा के जिला प्रधान अमरपाल राणा ने कहा कि जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र है। इनमें 893 बूथ हैं। प्रत्येक बूथ से 20-20 बाइक का टारगेट तय किया था, जिनका रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। इसके साथ-साथ जिन लोगों ने भाजपा का चुनाव लड़ा था, उनको एक-एक हजार बाइक का टारगेट दिया गया है। इस प्रकार कुल जींद जिले से 25 हजार बाइक का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। राणा ने कहा कि 15 फरवरी की रैली ऐतिहासिक होगी। देश के इतिहास में इतनी बड़ी बाइक रैली पहली बार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले से अब तक 760 ट्रैक्टर रजिस्टर्ड
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र ने कहा कि अब तक 760 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उनका 2500 का रजिस्ट्रेशन करने का टारगेट है। अब तक जींद ब्लॉक से 92, जुलाना से 187, नरवाना 114, उचाना से 220, सफीदों से 55, अलेवा से 92 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है। एक-दो दिन में रजिस्ट्रेशन का टारगेट पूरा कर लिया जाएगा। कैप्टन ने कहा कि वे किसी का विरोध नहीं करते बल्कि अपनी मांगों का भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रखकर जवाब मांगेंगे।


दो मंडलों से 1200 बाइकों के रजिस्ट्रेशन
उचाना मंडलाध्यक्ष रणधीर मंगलपुर, महामंत्री गुरनाम पांलवां ने बताया कि उचाना, छातर मंडल से अब तक 1200 से अधिक मोटरसाइकिलों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। भाजपा विधायक होने के साथ-साथ केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह का पैतृक गृह क्षेत्र होने के साथ पूरे प्रदेश से सबसे अधिक भागीदारी हलके से होगी।

सुरक्षा के लिए लिया जा रहा जायजा
एसएसपी डॉ. अरुण सिंह ने कहा कि फिलहाल सुरक्षा का जायजा लिया जा रहा है। यदि जरूरत हुई तो दूसरे जिलों से भी पुलिस फोर्स मंगवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed