फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डीसी दरबार पहुंचे एम्पलाइज और भगत सिंह कॉलोनी के लोग, बोले साहब 25 साल से चुका रहे हैं टैक्स, आज तक पक्की गली भी नसीब नहीं

डीसी दरबार पहुंचे एम्पलाइज और भगत सिंह कॉलोनी के लोग, बोले साहब 25 साल से चुका रहे हैं टैक्स, आज तक पक्की गली भी नसीब नहीं

Thu, 21 Dec 2017 12:15 AM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
डीसी दरबार पहुंचे एम्पलाइज और भगत सिंह कॉलोनी के लोग, बोले साहब 25 साल से चुका रहे हैं टैक्स, आज तक पक्की गली भी नसीब नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
भले ही सरकार विकास के दावे कर रही है, लेकिन शहर के लोग इससे सहमत नहीं हैं। कॉलोनियों में पक्की गली, पेयजल व सीवरेज की सुविधाओं की मांग को लेकर इम्प्लाई कॉलोनी और भगत सिंह कॉलोनी के लोगों ने बुधवार को डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इस दौरान लोगों ने शहर की सरकार पर विकास में भेदभाव के आरोप लगाए। अब लोगों ने प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम देते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों का कहना है कि सोमवार तक यहां विकास को लेकर कोई पहल नहीं हुई तो सड़क जाम कर रोष जताया जाएगा।
वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के खासमखास सोमबीर पहलवान के नेतृत्व में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप लगाते हुए दोनों कॉलोनियों के लोग बुधवार को डीसी ऑफिस पहुंचे। यहां लोगों ने कहा कि वे पिछले 25 सालों से शहर में रहने के सभी टैक्स देते हैं, लेकिन उन्हें कोई सुविधा नहीं दी जा रही है। इसको लेकर करीब एक घंटे तक लोगों ने डीसी ऑफिस के बाहर धरना दिया। इसके बाद सिटीएम सत्यवान मान ने मौके पर पहुंचकर इन लोगों का ज्ञापन लिया और जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


चक्कर कटा रहे हैं अधिकारी
धरना दे रही महिलाओं ने कहा कि अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान करने की बजाये लोगों को चक्कर कटा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि वे पांच बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सईएन कर चुके हैं दौरा
महिलाओं ने कहा कि कॉलोनी में पेयजल और सीवरेज की समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन भी कॉलोनी को दौरा कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई करने की बजाये सिर्फ आश्वासन देकर लौट आए।

गलियों से निकलना मुश्किल
धरना दे रहे लोगों ने कहा कि कॉलोनियों में पेयजल व गंदे पानी की निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इससे घरों से निकलने वाला पानी खाली प्लाटों में एकत्रित हो रहा है, जिसमें मच्छर पनपकर बीमारियां फैला रहे हैं। वहीं कॉलोनी की अधिकतर गलियां कच्ची हैं, जिनमें हर समय पानी भरा रहता है। इनसे रात के समय तो दूर दिन में भी निकलना मुश्किल हो रहा है।

जल्द हो समस्या का समाधान
इंप्लाइज कॉलोनी में कई माह बीत जाने के बाद भी पानी निकासी की समस्या दूर नहीं है, कई बार जन स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन ने मिल चुके है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है, अगर इस बार प्रशासन मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया तो सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे।
संजीव कौर।

गलियों में फैली रहती है, गंदगी
कॉलोनी में काफी खराब है। घरों के बाहर सीवरेज ओवरफ्लो रहते है, और गलियों में गंदगी फैली रहती है। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे कॉलोनी के लोगों में काफी रोष है।
बीरमती।

कॉलोनी में नहीं है, पेयजल सप्लाई लाइन
कॉलोनी में पेयजल सप्लाई की लाइन भी नहीं डाली गई। इससे घरों में पीने के पानी की भारी किल्लत है। कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन को ट्यूवबैल लगाने के लिए जमीन भी मुहैया करवाई, लेकिन फिर भी सप्लाई लाइ नहीं डाली गई। जनस्वास्थ्य विभाग से इस बारे में दो बार मिल चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
राजबाला।

विकास में हो रहा है भेदभाव
पूरे शहर में विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन राजनीतिक कारणों से नगर परिषद की चेयरमैन वार्ड नंबर 24 के साथ भेदभाव कर रही हैं। यही कारण है कि डेढ़ साल के कार्यकाल में वार्ड 24 के लिए कोई विकास की योजना नहीं बनी। इसके खिलाफ अब लोग सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।

धर्मेंद्र पहलवान, भाजपा नेता

पूरे शहर में समान विकास
विकास में किसी भी प्रकार के भेदभाव के आरोप निराधार हैं। पूरे शहर के लिए विकास की योजनाएं बनाई गई हैं। वार्ड नंबर 24 में भी कई योजनाओं के टेंडर किए जा रहे हैं। जल्द ही यहां विकास कार्य शुरू होंगे। कुछ लोग अपनी राजनीति चमकाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाते रहते हैं।
पूनम सैनी, चेयरमैन, जींद नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed