{"_id":"5957efd54f1c1bec5b8b491e","slug":"201498935253-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी मतलब गई सरकार थारी : अभय चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी मतलब गई सरकार थारी : अभय चौटाला
Updated Sun, 02 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
इनेलो नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला शनिवार को जींद में इनेलो के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्ममेलन में भाग लेने पहुंचे। जाट धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन में इनेलो नेता और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने नई कर व्यवस्था जीएसटी पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि यह किसान, व्यापारी, आम आदमी सबके खिलाफ है। उन्होंने कहा कि इनेलो को तो वैट ले बैठा था, अब भाजपा को जीएसटी ले बैठेगा। जीएसटी मतलब गई सरकार थारी। उन्होंने कहा कि जब इनेलो के समय वैट लगा तो लोगों ने दो प्रतिशत टैक्स को चौटाला टैक्स तक कहना शुरू कर दिया था, जबकि यह टैक्स सरकार के पास जाता था। अभय चौटाला ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के समर्थन में मतदान करने के फैसले पर कहा कि कांग्रेस ने उनके पिता और भाई को जेल भिजवाया है। ऐसे में कांग्रेेसी उम्मीदवार को समर्थन देने का सवाल नहीं उठता। चौटाला ने कहा कि जब संसद में पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की प्रतिमा लगाने की बात आई थी, जब रामनाथ कोविंद राज्यसभा के सदस्य थे और उन्होंने इसका समर्थन किया था। वहीं चौटाला ने कहा कि वे किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं है, ऐसे में उनको समर्थन देने का फैसला लिया गया है। चौटाला ने कहा कि एसवाईएल के मुद्दे पर इनेलो अंबाला में 10 जुलाई को दिल्ली जाने वाले पंजाब के वाहनों को रोककर विरोध जताएगी। चौटाला ने कहा कि अगर पंजाब हरियाणा को उसके हिस्से का पानी नहीं देता है, तो फिर हरियाणा से होकर पंजाब के वाहनों को दिल्ली नहीं जाने दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने भी हरियाणा का हक देने का फैसला दिया है, इसके बावजूद हरियाणा और केंद्र सरकार इस पर गंभीर नहीं हैं। कांग्रेस के जींद में आठ जुलाई को किसान पंचायत पर चौटाला ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और कांग्रेस किसानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। आज कांग्रेसी किसानों के मुद्दे पर आंदोलन केवल अपनी राजनीति चमकाने के लिए कर रहे हैं। इस मौके पर इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, डॉ. हरिचंद मिढ़ा, पिरथी नंबरदार, पूर्व विधायक कलीराम पटवारी, युवा प्रदेश प्रभारी प्रदीप गिल, हलका भूपेंद्र जुलानी, सुदेश चोपड़ा, देशराज माटा, हरीश अरोड़ा, सुमित्रा देवी, कृष्ण बधाना, सुशीला मलिक, बिजेंद्र रेढू, कैप्टन रणधीर चहल, अशोक गोयल, कुलदीप गिल, किताब सिंह भनवाला, सोनू गुलिया, भुवन गिरी और गुरदीप सांगवान मौजूद थे।
जीएसटी मतलब गई सरकार थारी : अभय चौटाला
बोले- जिस कांग्रेस ने पिता और भाई को जेल भिजवाया, उसके उम्मीदवार के समर्थन का सवाल ही नहीं