{"_id":"594038764f1c1b2f098b4739","slug":"201497380982-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आया बाइक सवार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर के भिवानी रोड पर कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस दौरान कार चालक ने लापरवाही से चलाते हुए महिला को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, गांव घिमाना निवासी राजेश शहर में सब्जी लेने आया था। जब वह सब्जी लेकर वापस गांव की तरफ जा रहा था तो भिवानी रोड पर अज्ञात कार चालक ने उसके बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस को पता चला कि कार चालक ने पहले तो बाइक सवार राजेश को टक्कर मारी। जब वह भिवानी बाईपास पर पहुंचा तो भिवानी रोड निवासी महिला दर्शना को टक्कर मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई मुकेश की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
कार की चपेट में आया बाइक सवार, मौत
आरोपी ने पहले बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर महिला को लिया चपेट में