फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   200 teams will prevent dengue, test rate in private lab fixed at Rs 600

Jind News: 200 टीमें करेंगी डेंगू की रोकथाम, निजी लैब में टेस्ट की दर 600 रुपये तय

Sat, 13 Apr 2024 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 13 Apr 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
200 teams will prevent dengue, test rate in private lab fixed at Rs 600
12जेएनडी10 : घरों के बाहर रखे पानी से भरे ड्रम की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
जींद। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 200 से अधिक टीमों को मैदान में उतारा है। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही हैं और बुखार के मरीजों की स्लाइड बनाकर रक्त की जांच कर रही हैं। टीम लोगों को अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के लिए जागरूक कर रही हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब से डेंगू की जांच के लिए 600 रुपये का रेट निर्धारित किया है। नागरिक अस्पताल में यह जांच फ्री में होती है।
विज्ञापन

निजी लैब संचालक डेंगू की जांच कार्ड से करते हैं। कार्ड द्वारा जो परिणाम आता है, वह बहुत कम विश्वसनीय होता है। स्वास्थ्य विभाग इस कार्ड की रिपोर्ट को नहीं मानता है। नागरिक अस्पताल में एलीजा मशीन से जांच की जाती है। इसकी रिपोर्ट शत-प्रतिशत सही होती है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग निजी अस्पताल से डेंगू बताए जाने के बाद खुद अपने यहां जांच करवाता है और उसी रिपोर्ट के आधार पर केसों की गिनती होती है। बीमार लोगों को निजी लैब के बजाय सरकारी अस्पतालों में जांच करवाने में ही फायदा होने के साथ सटीक परिणाम भी मिलता है। ऐसे में निजी लैब में पैसे देने के बावजूद रिपोर्ट पर सवाल उठ सकते हैं।
विज्ञापन

600 से अधिक रुपये नहीं ले सकते निजी लैब संचालक
स्वास्थ्य विभाग ने निजी लैब से जांच करवाने के लिए 600 रुपये फीस निर्धारित की है। यदि कोई लैब संचालक 600 रुपये से अधिक लेता है तो स्वास्थ्य विभाग उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। स्वास्थ्य विभाग के पास पिछले साल इस तरह की दो-तीन शिकायतें आई थीं, जिसके बाद निजी लैब संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पूरे जिले में 200 से अधिक टीमों को मैदान में उतारा है। पिछले साल डेंगू के 400 से अधिक मामले आए थे। इस बार पहले से ही तैयारी की गई है। नागरिक अस्पताल में यदि जरूरत पड़ी तो डेंगू का स्पेशल वार्ड बनाया जाएगा। कोई भी निजी लैब संचालक डेंगू जांच के लिए 600 रुपये से अधिक नहीं ले सकता। स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर बुखार के मरीजों की जांच कर रहे हैं। फिलहाल जिले में कोई डेंगू व मलेरिया का मामला सामने नहीं आया है। -डॉ. विजेंद्र ढांडा, डिप्टी सिविल सर्जन, मलेरिया।

12जेएनडी10 : घरों के बाहर रखे पानी से भरे ड्रम की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद

12जेएनडी10 : घरों के बाहर रखे पानी से भरे ड्रम की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद

12जेएनडी10 : घरों के बाहर रखे पानी से भरे ड्रम की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद

12जेएनडी10 : घरों के बाहर रखे पानी से भरे ड्रम की जांच करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed