फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   200 people queue for hours in the sun, the wait long...hope short

Jind News: धूप में घंटों लाइन में लग रहे 200 लोग, इंतजार लंबा...उम्मीद छोटी

Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
200 people queue for hours in the sun, the wait long...hope short
31जेएनडी29: हुडा ग्राउंड में दोपहर 12 बजे लगी उपभोक्ताओं की सिलिंडर की गाड़ी के इंतजार में लाइन
जींद। पारस गैस एजेंसी पर प्रतिदिन 200 लोग लाइन में लग जाते हैं। तड़के पांच बजे से ही लाइन शुरू हो जाती है। बिना कोई बैठने की व्यवस्था के बावजूद धूप में शाम तक लाइन में लगे रहते हैं। गैस की गाड़ी दोपहर तक नहीं पहुंचती। इससे उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा समस्या हुडा ग्राउंड स्थित वितरण केंद्र पर देखने को मिल रही है। जहां प्रतिदिन 200 से अधिक उपभोक्ता सुबह आठ बजे तक लाइन में खड़े हो जाते हैं। इसके बावजूद सिलिंडर वितरण की प्रक्रिया सुचारु नहीं होने के कारण लोगों को शाम चार से पांच बजे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अव्यवस्था के चलते महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ता रामकेश, राधे, सुमित ने बताया कि गैस एजेंसी की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। लाइन में लगे लोगों के लिए न तो बैठने की व्यवस्था है और न ही धूप से बचाव के इंतजाम।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार तो घंटों खड़े रहने के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पाता जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
बाक्स
गैस की गाड़ी समय पर नहीं पहुंचती और वितरण में भी पारदर्शिता का अभाव है। इसके कारण रोजाना भीड़ बढ़ती जा रही है और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है। प्रशासन से मांग की है कि गैस वितरण की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, गाड़ी के समय को तय किया जाए और लाइन में लगे लोगों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

--संजय उपभोक्ता
बाक्स
जिले में एलपीजी की कालाबाजारी, जमाखोरी व अनाधिकृत उपयोग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नंबर 01681-245375 निर्धारित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से आमजन अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। इनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
-मोहम्मद इमरान रजा, डीसी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article