फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   200 farmers who achieved achievements in agriculture sector honored

अमर उजाला किसान समारोह: जींद में कृषि क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले 200 किसान सम्मानित

Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Updated Sun, 24 Sep 2023 12:19 AM IST
सार

अमर उजाला की ओर से जींद में किसान समारोह का आयोजन किया गया। जर्मन एग्रो केमिकल्स के एमडी पवन गर्ग ने कहा कि किसानों के लिए अमर उजाला ने जो कार्यक्रम रखा है, वह बहुत अच्छी बात है। ऐसे कार्यक्रमों द्वारा किसानों का उत्साह बढ़ता है।

विज्ञापन
200 farmers who achieved achievements in agriculture sector honored
23जेएनडी51 : किसान ऋषिपाल सिहाग को सम्मानित करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।

विस्तार

कृषि क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले लगभग 200 किसानों को शनिवार को जींद में आयोजित किसान समारोह में सम्मानित किया गया। अमर उजाला की ओर से इस सम्मेलन का आयोजन किया गया। जर्मन एग्रो केमिकल्स ने विशेष सहयोगी की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने इस आयोजन के लिए अमर उजाला की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश के किसानों का भला होगा तो पूरे देश का भला होगा। किसान की हालत आज किसी से छिपी हुई नहीं है, इसके बावजूद किसान अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ रहा है।

विज्ञापन

 

पूर्व खंड कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि आज किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने की जरूरत है। इसमें कम खर्च में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। इसके लिए खाद खुद किसानों को घर पर ही तैयार करनी होती है। कंडेला गांव निवासी सुनील कंडेला ने प्राकृतिक खेती पर जोर दिया। सुनील कंडेला अनेक प्रकार की फसलों के अलावा बागवानी का भी काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


सफीदों के विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि सबसे पहले 2012 में अमर उजाला ने ही प्राकृतिक खेती की बात उठाई थी। निडाना गांव में स्व. डॉ. सुरेंद्र दलाल ने कीट साक्षरता पाठशाला शुरू की थी।आज यह कीट साक्षरता पाठशाला पंजाब समेत कई राज्यों में फैल चुकी है। किसान आज कीटों की पहचान करके कीटनाशकों का प्रयोग नहीं करते, बल्कि मित्र कीटों की मदद से अपनी फसल की रक्षा करते हैं।

 

जर्मन एग्रो केमिकल्स के एमडी पवन गर्ग ने कहा कि किसानों के लिए अमर उजाला ने जो कार्यक्रम रखा है, वह बहुत अच्छी बात है। ऐसे कार्यक्रमों द्वारा किसानों का उत्साह बढ़ता है। इस कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें काफी गर्व हुआ है। किसानों को भी समय के साथ अपनी खेती के तरीकों को बदलना चाहिए। इससे वह अपना जीवन स्तर ऊपर उठा सकते हैं।


 

इस मौके पर पूर्वमंत्री प्रो. वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक सुखबीर फरमाना, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, बलजीत रेढू, प्रमोद सहवाग, सुरेश गोयत, महावीर , बीएस गर्ग, मोहित लाठर, ऋषिपाल सिहाग, रोहित दलाल, जगबीर ढिगाना, धर्मेंद्र ढुल, बलराम कटवाल, वीरेंद्र घोघड़ियां, कैप्टन रणधीर चहल, वीरेंद्र जागलान, विक्रम कुंडू पिल्लूखेड़ा, दरवेश पूनिया भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में वुडस्टॉक स्कूल के बच्चों ने आए हुए अतिथियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके अलावा स्वागत गीत भी गाया। महावीर सिंह ने अपने गीतों से कार्यक्रम में आए लोगों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed