{"_id":"63d56fe771d6d049fd422ce9","slug":"20-new-sub-stations-will-be-built-in-the-district-jind-news-c-17-1-49758-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जिले में बनेंगे 20 नए सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जिले में बनेंगे 20 नए सब स्टेशन
Sun, 29 Jan 2023 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 29 Jan 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। जिले के बिजली उपभोक्ताओं के लिए खास खबर है। उपभोक्ताओं को वर्ष 2024 तक बेहतर बिजली सप्लाई मुहैया होगी। इसके लिए बिजली निगम जिले में 33 केवीए के 20 नए सब स्टेशन लगाएगा। इसको लेकर बिजली निगम ने जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि इन नए बिजली सब स्टेशन की अभी डेडलाइन नहीं आई है, लेकिन यह निगम का दावा है कि वर्ष 2024 तक बिजली उपभोक्ताओं को नए सब स्टेशन की सौगात दे देगा। इससे कम वोल्टेज आने और लोड से बार-बार फाल्ट होने की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। फिलहाल जिले में 33 केवीए के 54 सब स्टेशन हैं, जिनमें जींद सब डिविजन में 21, नरवाना में 20 और सफीदों सब डिविजन में 13 सब स्टेशन हैं। बिजली निगम ने इन क्षेत्रों में नए सब स्टेशल लगाने की मंजूरी दी है, जिनमें सब स्टेशन लुदाना-मालसरी खेड़ा, पोंकरीखेड़ी, बडनपुर, सुंदरपुरा, धरौदी, कालवन, पेगां, गढ़ी, नरवाना कैंपस, सफीदों, लिजवाना कलां, मुआना, खरकगागर, लोधर, रेवर, सेक्टर-8-9 जींद, होशियारपुरा-बुटानी, घोघडिय़ां, बड़ौदा और जीतगढ़-रूपगढ़ शामिल हैं।
दो गांवों में नहीं मिली जमीन
नए सब स्टेशनों को लेकर जमीन अधिग्रहण करने की प्रक्रिया चल रही है, जिनमें धरौदी और बड़ौदा गांव की पंचायत ने अभी निगम को सब स्टेशन लगाने के लिए पंचायती जमीन नहीं दी है। इससे जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया अटकी हुई है। इसके अलावा लुदाना, पोंकरीखेड़ी, बडनपुर, कालवन, पेगां, गढ़ी, नरवाना कैंपस, सफीदों, लिजवाना कलां, मुआना, खरकगागर, लोधर, रेवर, सेक्टर-8-9 जींद, होशियारपुरा-बुटानी, घोघडिय़ां में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है, जो कि जल्द पूरी हो जाएगी।
इन 54 सब स्टेशनों से दी जा रही सप्लाई
फिलहाल जिले में 33 केवीए के 54 सब स्टेशन से बिजली सप्लाई दी जा रही है। इनमें जींद सब डिविजन के नगूरां, श्रीरागखेड़ा, पिंडारा, रामराय, किनाना, शामदो, अलेवा, बधाना, गतौली, देशखेड़ा, सिंधवीखेड़ा, खेड़ी बुल्लां, सेक्टर-8, दुड़ाना, खरैंटी, ईक्कस, संगतपुरा, खटकड़, संडील, सीआरएसयू और बोहतवाला शामिल हैं। इसके अलावा नरवाना सब डिविजन में मंगलपुर, धमतान, बेलरखा, खरल, रसीदां, लोचब, दनौदा, गुरुसर, पीपलथा, छात्तर, काकड़ोद, धनौरी, उचाना, काब्रच्छा, सेढ़ामाजरा, सिंघवाल, कोयल, बरटा, सुलहेड़ा, फरैण कलां शामिल हैं। वहीं सफीदों सब डिविजन में सफीदों शहर, खेड़ा खेमावती, हाट, सिंघाना, कुराड़, डिडवाड़ा, खेड़ी तलोडा, मनोहरपुर, रिटोली, गांगोली, सेक्टर-9 सफीदों, ऐंचरा और बुढ़ाखेड़ा शामिल हैं।
विज्ञापन
वर्जन
बिजली निगम 33 केवी के 20 नए स्टेशन बनाएगा। इसको लेकर निगम ने जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की हुई है। कई जगह निगम को जमीन मिल गई है और कई जगह प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि उपभोक्ताओं को वर्ष 2024 तक नए सब स्टेशनों की सौगात मिल जाएगी।
-ओमबीर, एसआई, हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद।
फोटो कैप्शन
28जेएनडी06-जिले का पोंकरीखेड़ी गांव, जहां पर 33 केवीए सब स्टेशन बनेगा। संवाद
28जेएनडी07-ओमबीर, एसई बिजली निगम जींद।