{"_id":"5f32ed878ebc3e3cd9218fd1","slug":"20-lakh-cheated-by-fraud-of-getting-job-in-netherlands-it-company-jind-news-rtk568410389","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीदरलैंड की आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे 20 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीदरलैंड की आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर ठगे 20 लाख रुपये
विज्ञापन
नीदरलैंड में आईटी कंपनी में नौकरी दिलवाने का झांसा देकर अनूपगढ़ गांव के एक युवक से चार लोगों ने 20 लाख रुपये ठग लिए। उक्त लोगों ने युवक से 20 लाख रुपये लेकर अवैध तरीके से उसे नीदरलैंड भेज दिया। वहां के एयरपोर्ट पर दस्तावेजों की जांच के दौरान युवक पकड़ा गया और उसके दस्तावेज गलत बताए गए। पुलिस ने वहां पर युवक से आठ घंटे पूछताछ कर उसे वापस भेज दिया। इधर, सदर थाना पुलिस विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अनूपगढ़ गांव निवासी तेज कुमार ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वर्ष 2019 में वह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता था। इस दौरान उसका संपर्क नोएडा में रहने वाले यूपी के फतेहगढ़ की दुर्गा कालोनी भोलेपुर निवासी नरेंद्र और उसके बेटे सुमित कुमार, अजय सिंह और एक अन्य व्यक्ति से हुआ। उन सभी ने उसको विश्ववास दिलाया कि वह उसको नीदरलैंड में भेजकर उसे आईटी कंपनी में अच्छी नौकरी दिलवा देंगे। इसके लिए उसे 20 लाख रुपये देने होंगे। इस पर दोनों के बीच सहमति हो गई और तेज कुमार ने नीदरलैंड जाने के लिए 20 लाख रुपये की व्यवस्था अपनी ढाई एकड़ पुश्तैनी जमीन बेचकर की दी। यह पैसे उन सभी लोगों को दे दिए। इसके बाद उसको 10 सितंबर 2019 को फ्लाइट के माध्यम से नीदरलैंड रवाना कर दिया। वहां पहुंचने के बाद जब तेज कुमार के दस्तावेजों की जांच की गई तो वह अधूरे मिले। इस पर वहां से तेज कुमार को वापस भारत भेज दिया। यहां आने के बाद जब तेज कुमार ने उक्त लोगों से संपर्क किया और मामले की जानकारी देकर रुपये मांगे तो उन्होंने रुपये लौटाने से मना कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।