{"_id":"603fdbb68ebc3e769c3e2894","slug":"20-candidates-arrested-raided-in-search-of-gangster-jind-news-rtk5981996143","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 परीक्षार्थी गिरफ्तार, सरगना की तलाश में छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 परीक्षार्थी गिरफ्तार, सरगना की तलाश में छापे
विज्ञापन
जींद। चार दिन पहले काकड़ोद गांव के पास बने मुर्गी फार्म में बैठकर दिल्ली जिला अदालत में ग्रुप-डी की परीक्षा के प्रश्न हल करवाने के मामले में जांच कर रही सीआईए को कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसमें खुलासा हुआ है कि काकड़ोद गांव के मुर्गी फार्म से ब्लूटूथ के जरिये 20 उम्मीदवारों का प्रश्न पत्र हल कराया जा रहा था। इनमें से अधिकतर उम्मीदवार जींद जिला के ही हैं। वहीं भिवानी व हिसार जिला से भी कुछ उम्मीदवार हैं। इसके चलते दिल्ली पुलिस तीन जगह जींद जिला में दबिश दे चुकी है। मुख्य सरगना अशोक की पुलिस को तलाश है। वहीं पुलिस अब उन 20 लोगों की कुंडली भी खंगालने में जुटी है, जिनकी परीक्षा करवाई जा रही थी। हालांकि इन सभी 20 परीक्षार्थियों को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि 28 फरवरी को दिल्ली की जिला अदालत के लिए ग्रुप डी के पदों के लिए परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान उचाना पुलिस को सूचना मिली कि काकड़ोद गांव के एक मुर्गी फार्म में प्रश्न हल कराए जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापा मार कर तीन लोगों को पकड़ा था। इनमें से दो के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फिलहाल दो आरोपी काकड़ोद गांव निवासी हरदीप व दनौदा निवासी सुरेंद्र को काबू किया था। यह दोनों चंडीगढ़ स्थित कैग कार्यालय में कार्यरत हैं। इस मामले में अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए सीआईए की चार व उचाना पुलिस की एक टीम काम कर रही है। अभी तक पुलिस मुख्य आरोपी काकड़ोद गांव निवासी अशोक तक नहीं पहुंच सकी है। अब इस मामले में जिला पुलिस व दिल्ली पुलिस के साथ आरोपी अशोक को गिरफ्तार करने को दबिश देगी। 20 परीक्षार्थियों को परीक्षा में उत्तर बताने के लिए वहां से फरार अन्य लोगों का नाम भी अशोक की गिरफ्तारी के बाद ही उजागर हो सकेगा। दिल्ली पुलिस द्वारा पकड़े गए परीक्षार्थियों के संपर्क भी अशोक तक ही सामने आए हैं। परीक्षा में प्रश्रपत्र हल कराने के गिरोह में कितने लोग शामिल हैं। यह कहां के रहने वाले हैं। इनकी पहचान भी पुलिस को अशोक की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगी।
----
दिल्ली अदालत की परीक्षा दे रहे 20 परीक्षार्थी दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। यह सभी आरोपी कान में ब्लूटूथ लगाकर प्रश्नपत्र हल कर रहे थे। इनको काकड़ौद के मुर्गी फार्म पर बैठे लोगों द्वारा उत्तर बताए जा रहे थे। इस मामले में अशोक की गिरफ्तारी के लिए अब दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर काम किया जाएगा।
विज्ञापन
-मनोज वर्मा सीआईए इंस्पेक्टर जींद।