फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   20 bags of urea are being given out per Aadhaar card.

Jind News: आधार कार्ड पर यूरिया के 20 बैग दिए जा रहे

Sun, 28 Dec 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 28 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
20 bags of urea are being given out per Aadhaar card.
27जेएनडी36 : यूरिया खाद लेने के लिए लाइन में लगे किसान। स्रोत किसान।
जींद। शनिवार को अनाज मंडी में खाद की सरकारी दुकान पर यूरिया खरीदने के लिए किसानों की लंबी कतार देखी गई। मंडी में 3 हजार यूरिया बैग पहुंचने के बाद किसानों को मेरी फसल मेरा ब्योरा पंजीकरण के आधार पर 20-20 बैग तक उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

हैफेड मैनेजर सत्यवीर ने बताया कि उचाना मंडी की सरकारी खाद-बीज की दुकान पर 3 हजार यूरिया बैग पहुंचे हैं। किसानों को लगातार यूरिया खाद उपलब्ध करवाया जा रहा है ताकि उनकी आवश्यकता पूरी हो सके। इस समय किसानों को यूरिया खाद की अत्यधिक आवश्यकता है। गेहूं की फसल में पहला पानी लगाने के बाद और लगातार बढ़ रहे कोहरे के कारण गेहूं को यूरिया की जरूरत होती है।
विज्ञापन

वितरण प्रक्रिया के तहत जिस भी किसान ने योजना के तहत पंजीकरण करवाया है, उसे अपने आधार कार्ड पर यूरिया के 20 बैग दिए जा रहे हैं। किसान अपना आधार कार्ड लेकर दुकान पर पहुंच रहे हैं। किसान रामफल ने बताया कि उन्हें जैसे ही यूरिया खाद मिलने की सूचना मिली, वे तुरंत मंडी पहुंचे। उन्होंने पुष्टि की कि एक पंजीकरण पर 20 बैग दिए जा रहे हैं और किसानों को पर्याप्त मात्रा में यूरिया मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed