फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   2 gold bangles cheated by a women showing fear of spoiling bangles

चूड़ियां लूटने का डर दिखाकर महिला से ठगी सोने की दो चूड़ियां

Fri, 08 Nov 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
2 gold bangles cheated by a women showing fear of spoiling bangles
बाजार में महिला को जबरदस्ती चूड़ियां लूटने का डर दिखाकर मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने खुद महिला की सोने की दो चूड़ियां लूट लीं। पानीपत के मॉडल टाउन निवासी शोभा गोयल ने बताया कि वह किसी काम से जींद आई हुई थी। इस दौरान वह बाजार में कुछ सामान खरीदने गई थी। बाजार में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक मिले। उन्होंने बताया कि बाजार में कुछ महिलाओं से कुछ युवकों ने जबरदस्ती सोने के गहने लूट लिए हैं, इसलिए आप सोने की चूड़ियां निकालकर अखबार में लपेट लें। इस दौरान वह युवकों की बातों में आ गई और सोने की चूड़ियां निकालकर अखबार में लपेटने के लिए युवकों को दे दी। युवकों ने उसकी असली सोने की चूड़ियां को अपने पास रख लिया और पहले से अखबार में लपेटी हुईं नकली चूड़ियां उसे दे दी। बाजार में जाने के बाद जब उसने चूड़ियों को खोलकर देखा तो पता चला कि वह ठगी की शिकार हो गई है। महिला की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार पुलिस युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed