{"_id":"5b479fd94f1c1b9d468b62f7","slug":"191531420633-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गांवों का दौरा कर दिया न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने गांवों का दौरा कर दिया न्यौता
Updated Fri, 13 Jul 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने वीरवार को हलके का दौरा करके पांच अगस्त को कैथल में प्रस्तावित इनसो के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचने का न्यौता दिया। दिग्विजय सबसे पहले केएम कालेज में छात्रों से रूबरू हुए। उसके बाद हलके के गांव बेलरखां, धरोदी, जुलेहड़ा, ढाकल, सिंसर, हथो, खरल, धमतान साहिब, ढाबी टेक सिंह, नारायणगढ़, पीपलथा, धनौरी, खरड़वाल, फूलियां खुर्द, कर्मगढ़ सहित शहर के कई वार्डों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से मिले और कैथल पहुंचने का न्योता दिया। ढाकल में विधायक पिरथी सिंह व हलका प्रधान सुदेश चोपड़ा के नेतृत्व में कई लोगों ने इनेलो में आस्था जताई। केएम कालेज में छात्रों को संबोधित करते हुए दिग्विजय ने कहा कि पांच अगस्त तक सरकार ने छात्र चुनावों की तारीख घोषित नहीं की तो कैथल में आयोजित 16वें स्थापना दिवस पर एक नये आंदोलन की शुरुआत का ऐलान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता गाय-गीता का नारा देकर हिंदू-मुसलमान और जाट-गैर जाट को आपस में बांटकर कमजोर करने में जुटे हैं। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार पार्टी करार दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा बनाया गया प्रधान किसी पार्टी का नहीं बल्कि कॉलेज का प्रधान होगा। प्रिंसिपल तो क्या डीसी व मुख्यमंत्री को भी बात माननी पड़ेगी। इस अवसर पर विधायक पिरथी नंबरदार, हलका प्रधान सुदेश चौपड़ा, देशराज माटा, भगवान दास गर्ग, नंदलाल शर्मा, दिनेश शर्मा, युवा नेता बिट्टू नैन, अंकुश जागलान, कश्मीरा खरल, दलबीर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।