{"_id":"5a21a1ff4f1c1b4e718b6bb2","slug":"191512153599-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यशपाल मलिक ने जाटों से वसूला दो सौ करोड़ का चंदा-राजकुमार सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यशपाल मलिक ने जाटों से वसूला दो सौ करोड़ का चंदा-राजकुमार सैनी
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनता ने चाहा तो जरूर संभालूंगा प्रदेश की कमान : सैनी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि जाट नेता यशपाल मलिक ने आरक्षण के नाम पर 200 करोड़ रुपये का चंदा वसूला है। इस दौरान सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने देश में गरीबी हटाई नहीं, बढ़ाई है।
सांसद सैनी ने कहा कि रैली को फ्लॉप करने में प्रदेश की चार पार्टियां विरोध करने में लगी हुई थी। इसमें भाजपा के कुछ नेता व कार्यकर्ता
भी शामिल रहे। विरोध के बावजूद रैली फ्लोप नहीं हुई। शुक्रवार को जींद पहुंचे कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि उन पर जाति-पाति का आरोप लगाने वाले ही खुद इस जहर को घोल रहे हैं। सैनी ने कहा कि वे तो सभी के लिए समान आरक्षण मांग रहे हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह एक विशेष जाति को ही आरक्षण दिलाने की बात कर रहे हैं। सैनी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री के सपने देखते-देखते इस मुकाम पर पहुंच गए हैं कि उनको दूसरों के दम में भी कमजोरी नजर आ रही है। अगर लोगों के सहयोग से उनका कारवां इसी तरह चलता रहा तो वह निश्चित तौर पर प्रदेश की बागडोर संभालेंगे, और यहां समानता का साम्राज्य स्थापित होगा। सांसद राजकुमार सैनी ने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के साथ भारी विडंबना है कि जब वह किसी महापुरुष की याद में रैली या फिर जन्मदिन समारोह मनाएंगे तो इसके लिए विशेष लोगों से इजाजत लेनी होगी। प्रदेश के अंदर कई बार तांडव का खेल हुआ, और उसमें जान और माल का नुकसान हुआ। भविष्य में प्रदेश के अंदर ऐसा वाकया घटित नहीं हो, इसके लिए लोगों को एकजुट होना होगा।
जल्द करेंगे नई पार्टी का एलान
उन्होंने फिलहाल पार्टी की घोषणा इस वक्त नहीं करने का फैसला लिया है, लेकिन उनका कहना है कि, किसी भी राजनैतिक दल का गठन करने और उसकी घोषणा करने से पहले लोगों से सलाह मशविरा करना पड़ता है।