फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   मरी हुई गायों का नहीं हो रहा उठान

मरी हुई गायों का नहीं हो रहा उठान

Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
मरी हुई गायों का नहीं हो रहा उठान
प्रशासन सब कुछ ठीक होने का कर रहा दावा, कुत्ते नोच रहे हैं गायों के शव
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सड़कों से हटाकर गायों और नंदियों को सुरक्षित ठिकाना देने के लिए भले ही जयंती देवी मंदिर के पास नंदीशाला बना दी है। लेकिन यहां गायों की जमकर बेकद्री हो रही है। अब यहां से गुजरने वाले लोग भी इसे नंदीशाला नहीं बुचड़खाना कहने लगे हैं। अस्थाई नंदीशाला में सरेआम कुत्ते मृत और लाचार गायों को नोच रहे हैं। और प्रशासन सब कुछ ठीक होने का दावा कर रहा है। लोगों का कहना है कि अधिकतर गायों की मौत तो यहां चारा नहीं मिलने के कारण हो रही हैं।
बेशक जयंती देवी मंदिर के सामने बनी अस्थाई नंदीशाला में रखे गए गोवंश के लिए लोग खुलकर दान दे रहे हों, लेकिन प्रशासन की लापरवाही की वजह से यहां गोवंश तिल-तिल कर मर रहा है। अस्थाई नंदीशाला में पड़ी कई गायों व सांडों की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि वह उठ भी नहीं पा रहे हैं। उनकी इसी लाचारी का फायदा कुत्ते और अन्य मांसाहारी जानवर उठा रहे हैं। सबसे ज्यादा शिकार गायों व छोटे बछड़ों हो होना पड़ रहा है। बीमार होने के कारण यह पशु कुत्तों के आगे निढाल हो रहे हैं। यहां अव्यवस्था का आलम यह है कि कई गोवंश को तो कुत्तों ने नोच-नोच कर सिर और धड़ को अलग कर दिया है। यहां तैनात कर्मचारियों का कहना है कि अस्थाई नंदीशाला की चारदीवारी नहीं होने के कारण कुत्ते अंदर आ रहे हैं। क्षेत्र बड़ा होने के कारण कर्मचारी कुत्तों को रोक भी नही पा रहे हैं।
विज्ञापन



योजना पूरी तरह से फेल
अस्थाई नंदीशाला मे गोवंश रखने की योजना पूरी तरह से फेल है। यहां हर रोज विभिन्न कारणों से गोवंश की मौत हो रही है। इसके लिए शहर के लोग चंदा दे रहे हैं, लेकिन जब तक सरकार इसकी व्यवस्था नहीं करती तब तक कुछ नही हो सकता। सरकार इस अस्थाई नंदीशाला की सुध ले और इनके रख रखाव के लिए पैसा जारी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतलाला चुघ, उपप्रधान अस्थाई नंदीशाला


चारों तरफ टीन लगाने का फैसला
अन्ना टीम के सदस्य व अस्थायी नंदीशाला को देख रहे सुनील वशिष्ठ ने कहा कि लोगों के दान व सहयोग से यह अस्थायी नंदीशाला चल रही है, लेकिन कुछ दिनों से कुत्तों के अंदर आकर पशुओं को खाने के मामले सामने आ रहे हैं। इस बारे में गत दिवस बैठक हुई थी, जिसमें चारों तरफ टीन लगाने का फैसला हुआ है। उसके बाद यह समस्या खत्म हो जाएगी।



नहीं मिल रहा लोगों का सहयोग
पशुपालन विभाग की टीम यहां हर वक्त तैनात है और हर संभव पशुओं का इलाज करने का प्रयास करते हैं। इसमें समाज का पूरा सहयोग नहीं मिलने के कारण दिक्कत आ रही हैं। पशुपालन विभाग की टीम पूरा समय वहां रहती है और काम करती है। कुत्तों द्वारा गोवंश को नौंचने के मामले संज्ञान में आए हैं, इसका इंतजाम किया जा रहा है।
डॉ.आरएस मलिक, पशुपालन उप निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed