{"_id":"59a716694f1c1b13278b4909","slug":"191504122473-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के मरने वालों की संख्या हुई नौ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के मरने वालों की संख्या हुई नौ
Updated Thu, 31 Aug 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
पेंगा की रहने वाली एक महिला का शव पहुंचा गांव में
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
डेरा प्रमुख की पंचकूला में पेशी के दौरान हुई हिंसा में मरने वालें में जींद जिले का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। हिंसा के दौरान अब तक नौ लोगों की मरने की पुष्टी हो चुकी है। बुधवार को गांव पेंगा निवासी नींबो देवी का शव उनके गांव में पहुंचा। इससे पहले जिले के आठ लोगों की पहले ही मौत होने की पुष्टी हो चुकी है। नींबो देवी का बुधवार सुबह पुलिस की मौजूदगी में पेंगा में पहुंचा। जहां पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। डेरा प्रमुख को सजा के चलते बुधवार को भी जिले में अलर्ट जारी रहा। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर अर्ध सैनिक बल व पुलिस के जवान तैनात रहे। इस दौरान नरवाना क्षेत्र, उचाना व जींद में निर्धारित नाकों पर पुलिस बल तैनात रहा।
इंटरनेट की सेवाएं हुई बहाल
पिछले पांच दिनों से जिले में बंद इंटरनेट सेवाओं को दोपहर बाद शुरू कर दिया गया। इंटरनेट बंद होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इंटरनेट के साथ मैसेज सेवा बंद रहने के कारण लोग अपने फोनों को रिचार्ज भी नहीं करवा पा रहे थे, लेकिन मैसेज सेवा शुरू होने से राहत मिल गई।