फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   1.90 crore to enhance facilities at Haibatpur Medical College, install 300 kilowatt solar plant

Jind News: 1.90 करोड़ से संवरेंगी हैबतपुर मेडिकल कॉलेज की सुविधाएं, लगेगा 300 किलोवाट का सोलर प्लांट

Thu, 06 Aug 2026 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
1.90 crore to enhance facilities at Haibatpur Medical College, install 300 kilowatt solar plant
05जेएनडी16- मेडिकल कॉलेज जींद। फाइल फोटो
जींद। हैबतपुर गांव स्थित निर्माणाधीन सरकारी मेडिकल कॉलेज को ऊर्जा दक्ष और आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाने की तैयारी तेज हो गई है। मेडिकल कॉलेज परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र और अत्याधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित करने के लिए हरियाणा लोक निर्माण विभाग के विद्युत विंग ने 1.90 करोड़ रुपये के दो टेंडर जारी किए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में बिजली बचत के साथ मरीजों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। 1.20 करोड़ रुपये की लागत से 300 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया जाएगा जबकि 70.47 लाख रुपये की लागत से पूरे परिसर में स्ट्रीट लाइट, फ्लड लाइट, हाईमास्ट, पोस्ट टॉप और बोलार्ड लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन

टेंडर की वित्तीय बोलियां 17 अगस्त को रोहतक स्थित विद्युत मंडल कार्यालय में खोली जाएंगी। सोलर प्लांट का कार्य 120 दिनों और प्रकाश व्यवस्था का कार्य 150 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। 300 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट मेडिकल कॉलेज की बिजली आवश्यकताओं का बड़ा हिस्सा पूरा करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में चौबीसों घंटे बिजली की जरूरत रहती है। ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, लैब, एक्स-रे, वार्ड, प्रशासनिक भवन और अन्य चिकित्सा सेवाओं में लगातार बिजली की खपत होती है। सौर ऊर्जा का उपयोग शुरू होने से बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी और बची हुई राशि का उपयोग चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने में किया जा सकेगा। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और हरित ऊर्जा को भी बढ़ावा मिलेगा।
लाइटिंग सिस्टम से मरीजों और स्टाफ को मिलेगी राहत
दूसरी ओर मेडिकल कॉलेज परिसर में आधुनिक प्रकाश व्यवस्था विकसित होने से मरीजों, उनके परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और विद्यार्थियों को विशेष सुविधा मिलेगी। रात के समय अस्पताल परिसर, पार्किंग, मुख्य मार्ग, प्रवेश द्वार और आवासीय क्षेत्रों में पर्याप्त रोशनी रहने से आवागमन सुरक्षित होगा। हाईमास्ट और फ्लड लाइटें बड़े खुले क्षेत्रों में बेहतर प्रकाश उपलब्ध कराएंगी, जबकि स्ट्रीट और बोलार्ड लाइटें पैदल मार्गों को रोशन करेंगी। इससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों की आशंका भी कम होगी।
ऊर्जा दक्षता और सुरक्षा को नई मजबूती देंगे प्रोजेक्ट
मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों, चिकित्सकों, मेडिकल विद्यार्थियों और कर्मचारियों की आवाजाही रहेगी। ऐसे में ऊर्जा और प्रकाश व्यवस्था की ये दोनों परियोजनाएं संस्थान के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आधुनिक चिकित्सा संस्थानों में सौर ऊर्जा और बेहतर प्रकाश व्यवस्था केवल सुविधा नहीं, बल्कि गुणवत्ता और सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा है।

बाक्स
सोलर प्लांट के टेंडर की अनुमानित लागत एक करोड़ 20 लाख 900 रुपये है। प्रकाश व्यवस्था के टेंडर की अनुमानित लागत 70 लाख 47 हजार 953 रुपये है। दोनों कार्यों के लिए तकनीकी पात्रता पूरी करने वाली एजेंसियों को काम दिया जाएगा। इससे मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। मेडिकल कॉलेज में इन लाइटों के लगने के बाद सुंदरीकरण भी होगा। -अमित गोयल, ईडी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article