{"_id":"5c79737cbdec22737361d07a","slug":"181551463292-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब छुट्टी वाले दिन भी युवाओं के बनाए जाएंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब छुट्टी वाले दिन भी युवाओं के बनाए जाएंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब छुट्टी वाले दिन भी बनाए जाएंगे मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। सिविल सर्जन डॉ. शशि प्रभा ने शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेषज्ञ चिकित्सकों को निर्देश दिए कि छुट्टी वाले दिन भी विभिन्न नौकरियों में चयनित हुए उम्मीदवारों के मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट बनाएं। युवाओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। जो विशेषज्ञ नागरिक अस्पताल में उपलब्ध नहीं होंगे, उनको दूसरे नागरिक अस्पतालों से बुलाया जाएगा।
सिविल सर्जन ने नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने नागरिक अस्पताल की हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को गौर से देखा और उपचार सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने चिकित्सकों एवं स्टाफ को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को उपचार के लिए किसी तरह की परेशानी नहीं आने दी जाए। साथ ही अस्पताल में कार्यरत हर कर्मचारी मरीजों तथा उनके तीमारदारों के साथ अच्छा व्यवहार करें। सिविल सर्जन डॉ. शशिप्रभा अग्रवाल ने एमएस डॉ. राजेश भोला, डॉ. आरके शर्मा, एसएमओ डॉ. निशा शर्मा, डॉ. सीमा वशिष्ठ को साथ लिया और पुरानी बिल्डिंग में मौजूद गायनी वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में मौजूद मरीजों से बातचीत की। उन्हें मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। हरियाणा पुलिस के लिए चयनित हुए उम्मीदवारों को मेडिकल फिटनेस के लिए कोई परेशानी न आए, इसको लेकर भी सीएमओ द्वारा स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि शनिवार और रविवार को भी चयनित उम्मीदवारों के मेडिकल फिटनेस की जांच कर उन्हें फिटनेस सर्टिफिकेट दिए जाएं।
बायोवेस्ट के डिस्पोजल को लेकर दिए कड़े निर्देश
सिविल सर्जन ने अस्पताल के बायो मेडिकल वेस्ट की समस्या को भी गंभीरता से लिया। इसके निस्तारण को लेकर संबंधित नोडल अधिकारी को दिशा-निर्देश दिए। सीएमओ ने साफ कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट को किसी भी सूरत में खुले में नहीं फेंका जाए। अगर कोई ऐसा करते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।