{"_id":"5b3bc8874f1c1ba1468b4757","slug":"181530644615-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल रैंकिंग लॉन टेनिस टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल रैंकिंग लॉन टेनिस टूर्नामेंट में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन नरवाना के तत्वावधान में धर्म सिंह कॉलोनी स्थित भारत लॉन टेनिस एकेडमी में चल रहे नेशनल रैंकिंग लॉन टेनिस टूर्नामेंट में उत्तर भारत से लड़के व लड़कियों के बीच कई रोचक मुकाबले हुए। क्वार्टर फाइनल मैच में पंजाब के हरमनजोत मिन्हास ने चंडीगढ़ के सुखकीरत सिंह को हराकर सेमिफाइनल में जगह बनाई। हरियाणा के करन शांडिल्य ने उत्तर प्रदेश के विशाल यादव को हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
एकेडमी सचिव दीपक कौशिक व सुनीता देवी ने बताया कि प्रतियोगिता में अंडर-16 व अंडर-18 वर्ग के लड़के व लड़कियां भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ व उत्तराखंड के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। टूर्नामेंट में प्राप्त अंकों के आधार पर खिलाड़ियों को नेशनल रैंकिंग का निर्धारण होता है। दीपक कौशिक ने कहा कि टूर्नामेंट आयोजित करवाकर एकेडमी नरवाना जैसे छोटे से कस्बे के खिलाड़ियों को विश्व स्तर पर जाने का एक मंच प्रदान करने की कोशिश कर रही है। इसमें कवार्टर फाइनल, सेमिफाइनल व फाइनल मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट छह जुलाई तक चलेगा। खिलाड़ियों निलेश, जतिन, करन, हितेन ने कहा कि इससे पिछडे़ इलाके में विश्व स्तरीय लॉन टेनिस के खेलों को बढ़ावा मलेगा।
लड़कों के परिणाम
अंडर-16 में संजीव राठी ने प्राग श्योरान को 6-3, 6-3 से, पारस महिपाल ने हरमनजोत सिंह को 6-2, 5-7 व 6-4 से, हर्ष शांडिल्य ने ध्रुव वर्मा को 6-0, 6-2 से, हरमनजोत सिंह ने हितेन दीवान को 6-4, 7-5, परमजीत ने निलेश को 6-2, 6-4 से, सिद्धांत दूबे ने जतिन नैन को 6-4, 7-5 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इसी प्रकार अंडर-18 मेें करण शांडिल्य ने केशव राठी को 6-1, 6-1 से, हरमनजोत मिन्हास ने अनमोल चौधरी को 6-2, 6-2 से, भारत ने युद्धवीर सिंह को 6-0, 3-6, 7-5 से, युवराज ने गुरमहक को 7-5, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
लड़कियों के परिणाम
अंडर-16 लड़कियों में लगन बिढान ने रवीना कुमारी को 6-0 व 6-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर-18 में आरजू गिल पंजाब ने सृष्टि जांगड़ा हरियाणा को 6-3, 6-2 से, नरप्रीत कौर चंडीगढ़ ने सरगुण सिंह पंजाब को 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।