फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला से मारपीट व छेडख़ानी के मामले की जांच करने हिसार के एएसपी पहुंचे जींद

महिला से मारपीट व छेडख़ानी के मामले की जांच करने हिसार के एएसपी पहुंचे जींद

Wed, 25 Apr 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
महिला से मारपीट व छेडख़ानी के मामले की जांच करने हिसार के एएसपी पहुंचे जींद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
करीब दो महीने पहले सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की महिला के साथ मारपीट व छेड़छाड़ के मामले में जांच के लिए हिसार के एएसपी राजेश कुमार जांच के लिए जींद पहुंचे।
गौरतलब है कि इस मामले पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए लघु सचिवालय के बाहर धरना शुरू किया था। इसके बाद परिवार के लोग 12 अप्रैल को डीजीपी से जांच के लिए मिले थे। अब डीजीपी के आदेश पर हिसार के एएसपी राजेश कुमार इस मामले की जांच करने के लिए मंगलवार को जींद पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की भूमिका भी संदिग्ध
महिला के साथ आंदोलन कर रहे अनुसूचित जाति ए महापंचायत के अध्यक्ष देवीदास वाल्मीकि ने बताया कि एएसपी ने अपनी रीडर से महिला के बयान दर्ज करवाए हैं। इस दौरान महिला ने उन सभी पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है, जिन्होंने इस मामले में लापरवाही बरती है। देवीदास वाल्मीकि ने कहा कि पुलिस ने जानबूझकर इस मामले में एससीएसटी की धाराएं हटा दी। वहीं महिला पुलिस की भूमिका भी सही नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है विवाद
सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को शिकायत देकर कहा था कि वह खेत से चारा लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान गांव के ही जगदीश ने उसे अपने घर में खींच लिया और उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ की। महिला का आरोप है कि इस सब में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed