{"_id":"59aef7854f1c1b64078b47ca","slug":"181504638853-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़ती के हड़पे दो लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़ती के हड़पे दो लाख
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
आढ़ती की शिकायत पर तीन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
नई अनाज मंडी के आढ़ती से कपास खरीदकर पैसे नहीं लौटाने पर पुलिस ने तीन कॉटन मिल संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
नई अनाज मंडी के आढ़ती नंदकिशोर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी दुकान पर कपास, गेहूं की खरीद करने का काम करते है। वहां पर खरीद गई फसल को वह अन्य दुकानदारों को बेच देते है। वर्ष 2014-15 में उसके पास भगत फूड प्राइवेट लिमिटेड हांसी रोड जींद के डायरेक्टर एसपी बंसल, एसके सिंगल व नरवाना निवासी सतीश जैन उसके पास आए। जहां पर उन्होंने बताया कि वह अपने कॉटन मिल के लिए कपास खरीदना चाहते है और वह उनके द्वारा खरीदी गई कपास की पेेमेंट 15 दिन के अंदर कर देंगे। इस पर वह उनके झांसे में आ गया और उसकी दुकान से कपास खरीद ली, लेकिन बाद में पेमेंट नहीं दी। लंबे टाइम तक पैसे नहीं देने पर उसने आरोपियों से संपर्क किया तो वह गुमराह करते रहे। बाद में पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने बताया कि आरोपियों ने उसकी दो लाख एक हजार 95 रुपये की राशि को हड़पा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एसपी बंसल, एसके सिंगल, सतीश जैन के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।