फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   किसानों के समर्थन में उतरी कंडेला खाप

किसानों के समर्थन में उतरी कंडेला खाप

Thu, 15 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
किसानों के समर्थन में उतरी कंडेला खाप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
क्षेत्र की महत्वपूर्ण और प्रभावशाली कंडेला खाप ने बुधवार को किसानों के समर्थन में शहर में प्रदर्शन किया और मांगों का ज्ञापन डीसी अमित खत्री को सौंपा। कंडेला खाप के लोग प्रधान टेकराम कंडेला के नेतृत्व में जाट धर्मशाला में एकत्र हुए और यहां से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। यहां टेकराम कंडेला ने कहा कि देश भर का किसान कर्ज में डूब रहा है। इससे किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। केंद्र सरकार को देश भर के किसानों के कर्ज माफ करने चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में बढ़ रही महंगाई के अनुपात में किसानों की फसल की कीमतें नहीं बढ़ रही हैं। इसके चलते खेती घाटे का सौदा हो गई है। उन्होंने कहा कि किसान और खेती को बचाने के लिए सरकार को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। इसके अलावा, सरकार को जींद जिले में कोई बड़ा उद्योग लगाना चाहिए, जिससे जींद के युवाओं को रोजगार मिल सके। इस मौके पर किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह घिमाना, ईश्वर कंडेला, जिला परिषद के उप प्रधान उमेद सिंह रेढू आदि मौजूद रहे।

कांग्रेसी आज जताएंगे विरोध
किसान आंदोलन के समर्थन कांग्रेसी कार्यकर्ता भी धरना देंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी और कैथल से विधायक रणदीप सिंह सुरजेवाला के नेतृत्व में लघु सचिवालय के बाहर धरना दिया जाएगा। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह नैन के अनुसार भाजपा सरकार के दौरान किसानों की आर्थिक स्थिति और भी खराब हो गई है। किसान लगातार आत्महत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों से झूठ बोलकर सत्ता हथियाई और अब अपने वादों से सरकार पीछे हट रही है। सरकार की आंख खोलने के लिए अब आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


इनेलो और भाकियू का प्रदर्शन कल
किसानों की मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन शुक्रवार को रामराये गांव में तीन घंटे के लिए रोड जाम कर विरोध जताएगी। भारतीय किसान यूनियन ने मध्य प्रदेश में गोली से मारे गए किसानों और किसान आंदोलन के समर्थन में रानी तालाब पर धरना दिया। किसान नेता सूरजमल अहलावत ने बताया कि धरने की अध्यक्षता रामफल नंबरदार गुलकनी ने की। धरने पर भलेराम, प्रकाश लोहान, राजबीर लोहान, रामचंद्र लोहान ने अनशन कर सरकार के खिलाफ आंदोलन किया। अहलावत ने कहा कि जब तक सरकार किसानों के हितों के बारे में नहीं सोचेगी तब तक धरने लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामफल कंडेला, छज्जू राम कंडेला, लहणा सिंह अहलावत, प्रकाश लोहान, रामराजी ढुल, प्रदीप ढांडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में हुई किसानों की मौत के विरोध में इनेलो भी शुक्रवार को प्रदर्शन करेगी। इनेलो के जिला प्रेस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा ने कहा कि मध्यप्रदेश में अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार ने गोलियां बरसवाई थी। उन्होंने कहा कि अब 16 जून को जिले में प्रदर्शन करे महामहिम राष्ट्रपति तथा प्रधानमंत्री के नाम प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

किसानों के समर्थन में उतरी कंडेला खाप
डीसी को दिया मांगों का ज्ञापन, आज कांग्रेसी देंगे धरना
कल भारतीय किसान यूनियन और इनेलो करेगी प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed