{"_id":"5940387d4f1c1b26098b4723","slug":"181497380989-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचरा निष्पादन के लिए शहरों की तर्ज पर गांवों में लगेंगे प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कचरा निष्पादन के लिए शहरों की तर्ज पर गांवों में लगेंगे प्लांट
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
कचरे की समस्या से जूझ रहे गांवों के लिए सरकार खास मुहिम पर काम कर रही है। इसके तहत अब गांवों में भी शहरों की तर्ज पर कचरा निष्पादन प्लांट लगाए जाएंगे। इसके लिए जो भी गांव पहल करेंगे, सरकार उन्हें मदद देगी। यह प्लांट एक गांव या आसपास के कई गांव भी लगा सकते हैं।
स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा लेकर जींद पहुंचे स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उप चेयरमैन डॉ. सुभाष चंद्र ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि शहरों के साथ-साथ अब गांवों को स्वच्छ बनाने पर सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश को स्वच्छ बनाने के लिए चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में लोगों के दिलों में जगह बना ली है। अब इसे लोगों के व्यवहार में शामिल करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ऐसे काम करेगा प्लांट
डॉ. सुभाष चंद्र के अनुसार, इस प्रकार एक प्लांट कुरुक्षेत्र जिला के संदोला गांव में चल रहा है। यहां आने वाले कूड़े की छंटाई कर बेचा जाने वाला कचरा अलग छांटा जाता है। इसमें खाद के रूप में प्रयोग किया जाने वाला कचरा अलग किया जाता है और शेष कचरे का इसी प्रकार अलग-अलग कामों में प्रयोग होता है। इससे गांव की तस्वीर ही बदल गई है।
विज्ञापन
पुरानी अनाज मंडी में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता समरसता संदेश यात्रा शहर के मुख्य स्थलों से होती हुई पुरानी अनाज मंडी पंहुची। यहां स्वच्छता यात्रा के साथ पहुंचे 60 स्वच्छता प्रेमियों ने सफाई की। इस सफाई अभियान में शहर की सेव संस्था समेत कई संगठन एवं स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इन्होंने मंडी परिसर में झाड़ू लगाई तथा साफ-सफाई की।
ठोस कचरा प्रबंधन प्लांटों पर काम कर रही सरकार
एक सवाल के जवाब में डॉ. सुभाष चंद्र ने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश में पांच ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र लगाए थे, वे सभी बंद पड़े हैं। ऐसे में सरकार नए सिरे से इन पर काम कर रही है। जल्द ही हर शहर में इस प्रकार के प्लांट लगाए जाएंगे।
गांवों में स्वच्छता के लिए खास मुहिम चलाएगी प्रदेश सरकार
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के उप चेयरमैन ने दी जानकारी