{"_id":"59399e2e4f1c1bfd418b45b7","slug":"181496948270-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कॉलरशिप की मांग को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कॉलरशिप की मांग को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
एसएफआई ने वीरवार को स्कालरशिप के मुद्दे को लेकर कालेज परिसर में प्रदर्शन किया। बाद में इकाई प्रधान पूजा ध्रुव के नेतृत्व में कालेज के कार्यकारी प्राचार्य आरके हुड्डा से बातचीत की और जल्द समाधान करने की मांग की। एसएफआई के इकाई सचिव अनिल राजपुरा ने कहा कि कॉलेज के विद्यार्थियों को मिलने वाली स्कॉलरशिप लगभग दो माह से लटकी हुई है, लेकिन कॉलेज प्रशासन का छात्रों की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है। पहले प्रशासन को इस बारे में ज्ञापन तक दे चुके हैं। राजकीय महाविद्यालय में 60 प्रतिशत से ज्यादा छात्र ग्रामीण अंचल से आते हैं। इस वक्त दाखिलों का समय आ चुका है उन्हें स्कॉलरशिप की सख्त जरूरत है, लेकिन प्रशासन इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है। प्राचार्य ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा और जल्द स्कॉलरशिप विद्यार्थियों के खाते में आ जाएगी। इस मौके पर मोनू, दीपक, निपू, संदीप, अकरम मौजूद रहे।
स्कॉलरशिप की मांग को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन
कार्यकारी प्राचार्य से मिलकर जल्द स्कॉलरशिप जारी करने की मांग