फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   176 days later Avadh-Assam Express will stop at Jind Junction

176 दिन बाद जींद जंक्शन पर कल होगा अवध-असम एक्सप्रेस का ठहराव

Sat, 12 Sep 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
176 days later Avadh-Assam Express will stop at Jind Junction
कोरोना संक्रमण की वजह से 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के साथ बंद हुआ ट्रेनों का संचालन सोमवार से शुरू हो रहा है। लॉकडाउन करीब 176 दिन बाद जींद जंक्शन पर अवध-असम एक्सप्रेस का ठहराव होगा। हालांकि जंक्शन के काउंटर से किसी भी यात्री ने ट्रेन के लिए रिजर्वेशन नहीं कराया है।
विज्ञापन

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12 सितंबर से 40 स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इसमें अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव जींद जंक्शन पर सुनिश्चित किया गया है। 12 सितंबर से दिल्ली-डिब्रूगढ़ से लालगढ़ रूट पर 05909 अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन शुरू हुआ। यह ट्रेन 12 सितंबर को डिब्रूगढ़ से सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर चली, जो 14 सितंबर की शाम सात बजकर दस मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद यह फिर ट्रेन लालगढ़ के लिए रवाना हो जाएगी। वापसी में 05910 अवध-असम एक्सप्रेस लालगढ़ से शाम सात बजकर 50 मिनट पर वहां से चलेगी और अगले दिन सुबह लगभग चार बजे जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। जींद जंक्शन के रिजर्वेशन अधिकारी विक्रम सिंह के अनुसार नवंबर व दिसंबर माह के लिए अभी से ऑनलाइन रिजर्वेशन बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग को पूरा ख्याल
12 सितंबर से अवध-असम एक्सप्रेस ट्रेन डिब्रूगढ़ से चलकर 14 सितंबर को शाम 7:10 बजे जींद जक्शन पर पहुंचेगी। जींद जंक्शन पर काउंटर से किसी यात्री ने कोई टिकट रिजर्वेशन नहीं करवाया है। हालांकि रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग कायम करने के लिए आरपीएफ की ड्यूटी लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जयप्रकाश, एसएस, जींद जंक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed