{"_id":"5c895289bdec226dae668d91","slug":"171552503433-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं की फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन व 12वीं की फाइन आर्ट में तीन विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10वीं की फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन व 12वीं की फाइन आर्ट में तीन विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकल करते 3 विद्यार्थियों को पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। 10वीं की फिजिकल एंड हेल्थ एजुकेशन व 12वीं की फाइन आर्ट की परीक्षा बुधवार को हुई। इस दौरान उड़नदस्ता टीमों ने परीक्षा केंद्रों का दौरा करते हुए तीन विद्यार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। वहीं एक सुपरवाइजर को निजी काम की वजह से रिलीव किया गया। सात मार्च से हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू हुई थी। इस दौरान 103 परीक्षा केंद्रों पर 103 सुपरीटेंडेंट व 103 ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। परीक्षाओं को लेकर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू की गई है जो चार अप्रैल तक लागू रहेगी। इस परिधि में पांच या पांच से अधिक लोगों के जमा होने की पाबंदी रहेगी। कोई भी व्यक्ति परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार का कोई हथियार जैसे तलवार, भाला, कुल्हाड़ी, साइकिल चैन, जेली, बरछा, फायर आर्म्स व अन्य हथियार लेकर नहीं जा सकता है। परीक्षा केंद्रों की परिधि में आने वाली फोटो स्टेट की दुकानें भी बंद रहेंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, पेजर या अन्य कोई संवाद आदान-प्रदान की मशीन लेकर प्रवेश नहीं कर सकता है।