फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   झारखड़ की किशोरी को जींद में बेचा नौ के खिलाफ केस दर्ज

झारखड़ की किशोरी को जींद में बेचा नौ के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
झारखड़ की किशोरी को जींद में बेचा नौ के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
झारखंड निवासी 13 वर्षीय किशोरी को एक लाख रुपये में बेचने और जबरन शादी करवाने के मामले में पुलिस ने लड़की के दो भाइयों सहित जींद के असरफगढ़ (धौड़ी) गांव निवासी नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार असफरगढ़ गांव निवासी रमेश शादी करवाने के लिए एक गिरोह के संपर्क में आया। इस गिरोह के साथ उसकी एक लाख रुपये में शादी करवाने की डील हुई। उससे एक लाख रुपये लेकर झारखंड निवासी इस किशोरी को उसके पास छोड़ दिया गया। चार माह के बाद किशोरी किसी तरह रमेश के चंगुल से निकलने में सफल हो गई और पानीपत में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंची। वहीं पुलिस को शिकायत दी। जिसके आधार पर पानीपत पुलिस ने मामला जींद पुलिस को भेज दिया। इस पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार किशोरी ने अपने बयान में कहा है कि चार माह पहले पानीपत निवासी कमल और सुरेंद्र के साथ मिलकर उसका भाई विकास उसे जींद लाए थे। यहां उसकी शादी गांव असरफगढ़ गांव निवासी रमेश यादव के साथ जबरन करवानी चाही। इस पर जब किशोरी ने मना किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी, और उसकी शादी रमेश के साथ करवा दी गई। चार माह बाद 22 दिसंबर को वह रमेश के चंगुल से निकल कर पानीपत में अपने रिश्तेदारों के पास पहुंच गई। ऐसे में जींद पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर उसके भाई विकास, अमित, गांव असरफगढ़ निवासी रमेश, पानीपत निवासी कमल, उसकी पत्नी आशा, सुरेंद्र, मिलन, सुनील और सोखिया के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बॉक्स
इस मामले में पुलिस को पानीपत पुलिस से जीरो एफआईआर मिली है। इसके आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस इसके लिए प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-दिनेश कुमार, सदर थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed