फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   डीसी पहुंचे लघु सचिवालय, मिलीं कई खामियां

डीसी पहुंचे लघु सचिवालय, मिलीं कई खामियां

Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
डीसी पहुंचे लघु सचिवालय, मिलीं कई खामियां

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
डीसी अमित खत्री ने सोमवार को लघु सचिवालय में निरीक्षण कर व्यवस्थाएं जांची। यहां कई जगह उन्हें भारी खामियां मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। कुछ अधिकारियों को चेतावनी दी कि वे 15 दिन में फिर से निरीक्षण करेंगे, तब तक स्थिति सही मिलनी चाहिए। डीसी के औचक निरीक्षण के दौरा सहकारी समिति विभाग के सहायक रजिस्ट्रार की सीट खाली मिली। स्टाफ ने बताया कि एआर को जींद को अतिरिक्त प्रभार है। इस पर उन्होंने आदेश दिए कि उनके दिन यहां बैठने के तय किए जाएं। वहीं मत्स्य पालन विभाग के कार्यालय में पड़ी गंदगी से डीसी नाराज हो गए। उन्होंने कर्मचारियों को यहां सफाई रखने को कहा। जिला नगर योजनाकर विभाग के कार्यालय में कुछ कर्मचारी नहीं थे। इस पर पूछा तो स्टाफ ने बताया कि ये जेई और पटवारी फील्ड में हैं। जब फील्ड की जानकारी मांगी तो एक कर्मचारी ने बताया कि जेई छुट्टी पर हैं। डीसी ने लघु सचिवालय की छत का भी निरीक्षण किया और यहां फैली गंदगी को साफ करने के आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसी अमित खत्री जब तहसील कार्यालय पहुंचे तो यहां काफी लोग सिंगल विंडो में अंदर से काम करवा रहे थे। इस पर डीसी ने कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी कि लोग अंदर क्यों आए हैं। डीसी ने कर्मचारियों और अधिकारियों को रिकार्ड सही करने की बात कही।

डीसी पहुंचे लघु सचिवालय, मिलीं कई खामियां
कई जगह मिली गंदगी, कर्मचारी नदारद, दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed