फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   17 candidates nominated on thursday, last day today

वीरवार को 17 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, आज आखिरी दिन

Thu, 03 Oct 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
17 candidates nominated on thursday, last day today
जींद विधानसभा सीट से नामांकन पत्र जमा करते भाजपा उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा। - फोटो : Jind
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के लिए अब महज एक दिन बचा है। वीरवार को नामांकन भरने वालों की काफी भीड़ लगी रही। भाजपा प्रत्याशियों ने जींद, उचाना व नरवाना विधानसभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया। वहीं जेजेपी के तीन, बसपा के दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।
विज्ञापन

नामांकन के चलते वीरवार को लघु सचिवालय व डीआरडीए में सुरक्षा व्यवस्था काफी चौकस रही। लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में जींद विधानसभा के नामांकन किए जा रहे हैं। ऐसे में यहां एसएसपी कार्यालय से आगे किसी भी निजी वाहन को नहीं जाने दिया गया। इसी प्रकार डीआरडीए में एडीसी कार्यालय में जुलाना विधानसभा क्षेत्र के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं। यहां भी पुलिस तैनात रही। वीरवार को कुल 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे।
विज्ञापन

भजनलाल के युग में हुई हरियाणा में भ्रष्टाचार की शुरूआत : बाल्याण
भाजपा उम्मीदवार डॉ. कृष्ण मिड्ढा का नामांकन भरवाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजीव बाल्याण ने कहा कि जींद के साथ पहले की सरकारों ने न्याय नहीं किया। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले हरियाणा में भ्रष्टाचार होता था। इसके चलते विदेश में भी उन्हें इसे महसूस करना पड़ता था। हरियाणा में भ्रष्टाचार की शुरूआत भजनलाल के युग में हुई। इसके बाद यह इनेलो से होती हुई बढ़ती चली गई। मोनहर की सबसे बड़ी उपलब्धि हरियाणा से भ्रष्टाचार का खात्मा है। इसके साथ ही परिवारवाद को भी खात्मा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अनिल जैन ने दुष्यंत को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी
उचाना। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने जजपा प्रमुख दुष्यंत चौटाला को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपने परिवार का ही नहीं हो सका वह जनता का कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा दुष्यंत पहले अपने परिवार को तोड़ा। अब आप लोगों को बांटने के लिए आ रहा है। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व सांसद बृजेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।
दुष्यंत ने परिवार को तोड़ने का काम किया : माजरा
भाजपा नेता रामपाल माजरा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह की तरह मैं भी भारत माता की जय के नारे लगाना सीख लूंगा। दुष्यंत चौटाला पर बोलते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह 40 साल में सीएम नहीं बन पाए, पर 25 साल का युवा सांसद बनने के बाद सीएम बनने के सपने देखने लगा। इसने न दादी की मानी न दादा की। दुष्यंत ने परिवार को तोड़ने का काम किया।
उचाना से छह नेे भरा नामांकन
उचाना। वीरवार को छह उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। रिटर्निंग अधिकारी राजेश कोथ ने कहा कि भाजपा उम्मीदवार प्रेमलता, बसपा उम्मीदवार समरजीत उर्फ बिल्लू, जजपा उम्मीदवार के कवरिंग उम्मीदवार विश्ववीर नंबरदार, आजाद उम्मीदवार के तौर पर कर्मबीर बधाना, जयप्रकाश, रविंद्र ने नामांकन भरा। अब तक आठ नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। नामांकन का अंतिम दिन चार अक्तूबर है।
सफीदों से छह ने भरा नामांकन
सफीदों विधानसभा क्षेत्र से वीरवार को छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सफीदों विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम मनदीप कुमार ने बताया कि कांग्रेस से सुभाष देशवाल ने अपना नामांकन भरा है। कांग्रेस से कवरिंग उम्मीदवार के रूप में गांगोली निवासी बलकेश ने आवेदन किया है। आजाद उम्मीदवार के रूप में लुदाना निवासी राजबीर सिंह और कवरिंग कंडिडेट के रूप में लुदाना निवासी रितु वत्स ने नामांकन किया है। भाजपा से बच्चन सिंह आर्य ने नामांकन किया। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से सफीदों के वार्ड छह निवासी विजय ने नामांकन किया।
जींद विधानसभा से तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन
जींद विधानसभा से तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया। इस प्रकार इस विधानसभा क्षेत्र से अब तक छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। जींद विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सत्यवान मान ने बताया कि भाजपा से डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा के अलावा उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में विद्यावती ने नामांकन किया है। बसपा से सुमेर सिंह जागंड़ा ने नामांकन किया।

भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा ने किया नामांकन
नरवाना। भाजपा प्रत्याशी संतोष दनौदा ने वीरवार को अपना पर्चा भरा। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला व सांसद सुनीता दुग्गल मौजूद रहीं। सुभाष बराला ने दावा किया कि नरवाना समेत जींद जिले के सभी प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे। इस मौके पर जोरा सिंह बडनपुर, अनिल जिंदल, उपेंद्र गर्ग, जगदीश पांचाल, ईश्वर गोयल, भगवानदास गर्ग, विकेश तागरा मौजूद रहे।

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रेम लता नामांकन पत्र भरती हुईं। उनके साथ हैं प?

उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रेम लता नामांकन पत्र भरती हुईं। उनके साथ हैं प?- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed