फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   17 buses joined the roadways depot, number of buses will increase on the routes.

Jind News: रोडवेज डिपो में शामिल हुई 17 बसें, रूटों पर बढ़ेगी बसों की संख्या

Mon, 30 Oct 2023 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 30 Oct 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
17 buses joined the roadways depot, number of buses will increase on the routes.
29जेएनडी38-बस अड्डे पर पहुंची रोडवेज की नई बसें। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। रोडवेज बेड़े में 17 नई बसें और शामिल हो गई हैं। इन नई बसें आने के बाद रोडवेज बेड़े में कुल 194 बसें हो गई हैं, जिसमें 177 बसें रूटों पर दौड़ रही हैं वहीं बेड़े में 37 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली है। नई आने वाली बसों को परमिट तथा फास्टैग लगाने के बाद बसों को ऑनरूट भेजा जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। अब डिपो में बसों की संख्या बढऩे से चालक और परिचालकों की संख्या कम हो गई है। इस समय डिपो में 267 परिचालक और 243 चालक हैं। नियमानुसार के हिसाब से ओवरटाइम शून्य करने के लिए डिपो में 194 बसों पर 330 चालक और परिचालक की जरूरत है। ऐसे में बसों का संचालन सुचारू रूप से जारी रखने के लिए चालक और परिचालकों को 40 से 90 घंटे प्रतिमाह ओवरटाइम दिया जा रहा है। जबकि परिवहन विभाग की ओर से एचकेआरएन के तहत 30 परिचालक भेजे जाने हैं। इससे पहले भी एचकेआरएन के तहत 23 परिचालकों की भर्ती डिपो में हो चुकी है।

डिपो में नई बसें शामिल होना अच्छी बात है लेकिन बसों की संख्या के हिसाब से कर्मचारियों की भर्ती करना भी जरूरी है। जब बसों के संचालन को लेकर चालक और परिचालक ही नहीं होंगे तो फिर नई बसें शामिल करने का क्या औचित्य रहेगा। इसलिए सरकार को चाहिए कि बेड़े में स्थाई भर्ती करें, जिससे युवाओं को रोजगार भी मिले।
विज्ञापन


--संदीप रंगा, राज्य उपप्रधान, हरियाणा रोडवेज संयुक्त कर्मचारी संघ

रोडवेज बेड़े में हाल ही में 17 नई बसें शामिल हुई हैं। इन नई बसों की कागजी कार्रवाई शुरू कर दी है, जिसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है। फास्टैग लगने तक बसों को हांसी, रोहतक और असंध जैसे लोकल रूटों पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--कमलजीत सिंह, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed