{"_id":"60f5d1628ebc3e72ea6b62e4","slug":"1681-aids-victams-will-be-able-to-apply-for-pension-jind-news-rtk618305434","type":"story","status":"publish","title_hn":"1681 एड्स पीड़ित ही कर सकेंगे पेंशन के लिए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1681 एड्स पीड़ित ही कर सकेंगे पेंशन के लिए आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश जागलान
जींद। अब वृद्धावस्था पेंशन की तर्ज पर प्रदेश में एड्स पीड़ितों को भी सरकार 2250 रुपये प्रति महीना पेंशन देगी। इसके लिए जिले के एड्स पीड़ितों से स्वास्थ्य विभाग ने बैंक खाते, पहचान पत्र व आधार नंबर मांगने शुरू कर दिए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास इस समय 1950 एड्स पीड़ित पंजीकृत हैं। इनमें से 1681 लोग ही इस पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें से भी स्वास्थ्य विभाग पात्र लोगों की सूची बनाएगा और उनको पेंशन के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को भेजेगा।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार अब तक जिले में 1950 लोग एड्स पीड़ित हैं। इनमें से फिलहाल 100 लोग ऐसे हैं, जिनकी या तो मौत हो चुकी है या फिर पिछले छह महीने से दवा लेने के लिए नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा 169 लोग ऐसे हैं जो लगातार दवा नहीं ले रहे हैं। यह लोग कभी दो महीने बाद आते हैं तो कभी चार महीने बाद। पेंशन लेने के पात्र वहीं लोग होंगे, जो लगातार दवाई ले रहे हैं। बीच में दवा छोड़ने वाले एड्स पीड़ितों को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य विभाग ने एड्स पीड़ितों से पेंशन के लिए आवेदन मांगे हैं। जो लोग पेंशन लेंगे, उनकी आय दो लाख रुपये प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वह हरियाणा का निवासी हो। स्वास्थ्य विभाग के पास आवेदन करने वाले व्यक्ति को अपने बैंक खाते की डिटेल भी जमा करवानी होगी। संवाद
आवेदन लेने के लिए रोहतक से आते हैं कर्मचारी
पेंशन के लिए आवेदन लेने के लिए विहार केयर सेंटर से आउटरीच वर्कर राममेहर चहल नागरिक अस्पताल में आते हैं। यह लोगों को एड्स के प्रति जागरूक भी करते हैं तथा लोगों को लगातार दवाई लेने के लिए प्रेरित करते हैं। चहल ने कहा कि इस पेंशन योजना के लिए प्रदेश में 70 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ है। जिले के 60 लोगों ने अभी तक पेंशन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
एड्स पीड़ितों को पेंशन देने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन एड्स पीड़ितों से आवेदन लिए जाते हैं। इसमें कुछ शर्तें रखी गई हैं। इन शर्तों के तहत जिले के 1681 एड्स पीड़ित आते हैं, जो पात्र हैं। इसके अलावा जिन लोगों की आय प्रति वर्ष दो लाख रुपये से अधिक होगी, वह भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकते। जिले के 60 लोगों ने अभी तक आवेदन किया है। प्रतिदिन 10-12 लोग आवेदन करने आ रहे हैं।
-डॉ. संदीप लोहान, डिप्टी सिविल सर्जन।