फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   महिला स्टाइल कबड्डी में दिल्ली ने पंजाब व हरियाणा ने चंड़ीगढ़ को हराया

महिला स्टाइल कबड्डी में दिल्ली ने पंजाब व हरियाणा ने चंड़ीगढ़ को हराया

Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
महिला स्टाइल कबड्डी में दिल्ली ने पंजाब व हरियाणा ने चंड़ीगढ़ को हराया
महिला स्टाइल कबड्डी में हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। स्थानीय रामलीला मैदान में चल रही चार दिवसीय नॉर्थ इंडिया नेशनल स्टाइल महिला ओपन कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीसी जींद अमित खत्री मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय करते हुए प्रतियोगिता की शुरुआत करवाई। एसडीएम मनदीप कुमार विशिष्ट अतिथि थे। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स सोसायटी हरियाणा द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में सात राज्य की 55 टीमें भाग ले रही हैं।
डीसी ने कहा कि प्रतियोगिताएं हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। सभी युवाओं को प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी क्षमता की पहचान करनी चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजक और कबड्डी खेल के जिलाध्यक्ष कोच प्रेम चंद ने बताया कि दूसरे दिन के मैचों में दिल्ली की टीम ने 53-13 केे अंतर से पंजाब को हराया। हरियाणा की टीम ने 30-10 के अंतर से चंडीगढ़ को शिकस्त दी। दिल्ली की टीम 41-13 से यूपी को हराया। प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार, द्वितीय 31 हजार, तीसरा 21 हजार और चौथा इनाम 11 हजार रुपये रखा गया है। इस अवसर पर मनीराम, श्याम लाल पाजू, सतबीर खर्ब, लाभ सिंह, डॉ. जगदीश, कबड्डी जिला सचिव सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कियों में खटकड़ और लिजवाला कला बना जींद चैंपियन
वहीं इसी दौरान रामलीला मैदान में जिला स्तरीय लड़के व लड़कियों की नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई गई। जिसमें लड़कियों के फाइनल मैच में खटकड़ की टीम ने 13-12 के आंकड़े से राजीव गांधी महिला कॉलेज उचाना की टीम को हराकर जीत दर्ज की। लड़कों के फाइनल मैच में लिजवाना ने 39-8 आंकड़े से मरेहड़ी की टीम को हराया। अब इन टीमों में से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed