{"_id":"5bdb4c13bdec22698671f585","slug":"161541098515-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय नोर्थ इंडिया नेशनल स्टाइल महिला ऑपन कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने यूपी को 34-14 के अंतर से दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय नोर्थ इंडिया नेशनल स्टाइल महिला ऑपन कबड्डी प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम ने यूपी को 34-14 के अंतर से दी मात
Updated Fri, 02 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी में हरियाणा ने यूपी को 34-14 से हराया
- चार दिवसीय नोर्थ इंडिया नेशनल स्टाइल महिला ऑपन कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
सफीदों। सफीदों में स्थित रामलीला मैदान में वीरवार को हरियाणा दिवस के उपलक्ष्य पर चार दिवसीय नोर्थ इंडिया नेशनल स्टाइल महिला ऑपन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शहीद भगत सिंह स्पोर्ट्स सोसाइटी हरियाणा द्वारा आयोजित करवाई गई प्रतियोगिता की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अमरपाल राणा ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ एडिशनल आईजी हरिश रंगा ने की। विशिष्ट अतिथियों के तौर पर प्राइवेट स्कूल संघ के जिला संरक्षण नरेश बराड़, एसएचओ समरजीत, प्राचार्य डॉ. नरेश वर्मा व अरूण खर्ब उपस्थित रहें।
प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा व यूपी के बीच खेला गया। जिसमें हरियाणा की टीम ने 34-14 अंकों के अंतर से मात दी। वहीं दूसरे मैच में दिल्ली की टीम ने चंडीगढ़ को 33-16 के अंतर से हराया। हरिश रंगा ने सभी खिलाड़ियों को पटाखे रहित दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सभी को हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं दी। प्रतियोगिता के आयोजक कबड्डी खेल के जिलाध्यक्ष कोच प्रेमचंद ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रथम इनाम 51 हजार रुपये, द्वितीय 31 हजार रुपये, तीसरा 21 हजार व चौथा 11 हजार रुपये रखा गया है। प्रतियोगिता में करीब 55 टीमों ने भाग लिया है। इस अवसर पर सतबीर खर्ब, लाभ सिंह, डॉ. जगदीश, सुभाष शर्मा, श्रवण व सुनील कुमार मौजूद रहे।