{"_id":"5b6c8c7a4f1c1b9c3e8b5ef9","slug":"161533840506-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रधाना गांव में जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा टूटकर व्यक्ति के सिर में लगा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रधाना गांव में जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा टूटकर व्यक्ति के सिर में लगा, मौत
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रधाना गांव में खंभा टूटकर व्यक्ति के सिर पर गिरने से मौत
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। गांव रधाना में जर्जर हालत में खड़ा बिजली का खंभा एक व्यक्ति के सिर पर गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद नागरिक अस्पताल से शव उठाने से मना कर दिया। परिजनों ने 15 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी और बिजली कर्मचारियों तथा अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। काफी देर बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार प्रवीण कुमार ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी। इसके बाद ही परिजनों ने शव उठाया। पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव रधाना की हरिजन बस्ती में बिजली निगम के खंभों की हालत बहुत ही खराब है। यहां तार भी बहुत ही नीचे लटक रही हैं। सुबह साढ़े छह बजे यहां से गुजर रहा एक वाहन बिजली की तारों से टकरा गया। इसमें तार के झटके के कारण एक खंभा गिर गया। जिस समय खंभा गिरा उस समय रधाना गांव निवासी 45 वर्षीय बलबीर यहां से गुजर रहा था। खंभा बलबीर के सिर पर गिरा जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बलबीर को नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया लेकिन परिजनों ने शव लेने से मना कर दिया। बसपा नेता देशराज सिरोहा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने 15 लाख रुपये मुआवजा देने, एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने व बिजली निगम के कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की। काफी देर बाद यहां पहुंचे तहसीलदार प्रवीण कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगें पूरी की जाएंगी। देशराज सिरोहा ने कहा कि बिजली निगम के लाइनमैन, जेई व एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई करके उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। मौके पर पहुंचे डीएसपी पवन शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, जो भी बिजली निगम का कर्मचारी या अधिकारी इसमें दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद ही ग्रामीणों ने शव उठाया और गांव में जाकर अंतिम संस्कार किया।
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
बलबीर एक हेचरी में राज मिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके दो लड़के व एक लड़की है। सबसे बड़ी लड़की ममता नौंवी कक्षा की छात्रा। इसके बाद नौ वर्षीय आशीष भी तीसरी कक्षा में पढ़ता है। एक छोटा बेटा शुभम अभी स्कूल नहीं जाने लगा है। बलबीर के तीनों छोटे-छोटे बच्चों के सिर से बिजली निगम की लापरवाही के कारण पिता का साया उठा गया।
विज्ञापन
और भी हो सकते हैं बड़े हादसे
गांव के सरपंच नरेश कोच ने कहा कि बिजली निगम को वे कई बार खंभों की जर्जर हालत की शिकायत कर चुके हैं। गांव की गलियों में तारे बहुत नीचे लटक रही हैं। तीन-चार खंभे तो ऐसे हैं, जो कभी भी गिर सकते हैं। बिजली निगम इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सरपंच ने कहा कि गांव में ऐसे जर्जर खंभों व तार की वजह से और भी हादसे हो सकते हैं।
मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सदर थाना प्रभारऱ्ी मनदीप कुमार ने कहा कि मृतक बलबीर के भाई सूरजभान की शिकायत पर बिजली निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इसमें जिस भी कर्मचारी या अधिकारी की लापरवाही सामने आएगी उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजली निगम के एसडीओ ने कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
बिजली निगम के एसडीओ संजय सिंगला ने सदर थाना पुलिस को शिकायत देकर कहा कि गांव रधाना में जो हादसा हुआ है, वह एक कैंटर चालक के कारण हुआ हौ। कैंटर में डीजे लगा हुआ था, जो ज्यादा हाइट होने के कारण बिजली की तारों से टकरा गया, जिस कारण खंभा गिर गया और यह हादसा हो गया। बिजली निगम के कर्मचारियों ने कैंटर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।