{"_id":"67ed80bde7e8f2cb5e0d47ad","slug":"1600-meter-race-competition-in-memory-of-bhim-singh-bangad-on-6th-jind-news-c-199-1-jnd1002-132478-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भीम सिंह बांगड़ की याद में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता 6 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भीम सिंह बांगड़ की याद में 1600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता 6 को
Wed, 02 Apr 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 02 Apr 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
जींद। छह अप्रैल को मास्टर भीम सिंह बांगड़ की याद में 1600 मीटर दौड़ का आयोजन रॉयल स्पोर्ट्स अकादमी पिंडारा में किया जाएगा। अकादमी संचालक और कोच जितेंद्र बांगड़ उर्फ सीटू ने बताया कि यह प्रतियोगिता उनके पिता मास्टर भीम सिंह बांगड़ के परिवार की ओर से आयोजित की जाती है। यह उनके पिता की याद में इस दौड़ प्रतियोगिता का पांचवां संस्करण होगा।
उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में पुरुष और महिला वर्ग के लिए 1600 मीटर दौड़ और अंडर-14 आयु वर्ग में छात्राओंं के लिए 600 मीटर दौड़ और 50 वर्ष से अधिक पुरुषों के लिए 800 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यहां प्रथम से 21वें स्थान तक आने वाले खिलाड़ियों को नकद इनाम दिए जाएंगे और प्रवेश निशुल्क रहेगा। 1600 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम इनाम 21 हजार रुपये, द्वितीय इनाम 11 हजार, तृतीय इनाम 7100, चौथे से 11वें स्थान तक 1100 रुपये और 12 से 21वें स्थान तक 500 रुपये इनाम के रूप में दिए जाएंगे। इसी प्रकार 1600 मीटर महिला वर्ग में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 11 हजार, द्वितीय इनाम 7100 रुपये, तृतीय इनाम 5100 रुपये और चौथे से 11वें स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 1100 रुपये दिए जाएंगे। छात्राओं की 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 3100 रुपये, द्वितीय इनाम 2100 रुपये, तृतीय इनाम 1100 रुपये, चौथे से सातवें स्थान पर आने वाले खिलाड़ी को 500 रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में मास्टर भीम सिंह की पत्नी वेद कौर विशिष्ट अतिथि रहेंगी।