फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एसडी स्कूल प्रबंधक समिति के चुनाव के री-शेड्यूल का विरोध

एसडी स्कूल प्रबंधक समिति के चुनाव के री-शेड्यूल का विरोध

Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
एसडी स्कूल प्रबंधक समिति के चुनाव के री-शेड्यूल का विरोध
जींद। एसडी स्कूल प्रबंधक समिति के चुनाव को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में चुनाव के लिए जारी किए गए री-शेड्यूल पर संस्था के आजीवन सदस्य राजीव गोयल व विशेष आमंत्रित सदस्य रमेश सैनी ने विरोध जताया है। साथ ही इन लोगों ने कहा कि वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल फरवरी महीने में पूरा हो चुका है और ऐसे में चुनाव करवाने के लिए या तो एहडॉक कमेटी बने या फिर प्रशासक द्वारा चुनाव करवाया जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजीव गोयल व रमेश सैनी ने कहा कि अब चुनावी शेड्यूल दोबारा जारी करने का अधिकार कार्यकारिणी को नहीं है। पहले से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार 30 जून तक समिति के चुनाव की प्रक्रिया को पूरा किया जाना था, लेकिन यह नहीं हो सका। अब चुनाव का अधिकारी सिर्फ फर्म एंड सोसायटी के जिला रजिस्ट्रार को ही है। वहीं राज्य रजिस्ट्रार ने भी पर्यवेक्षक नियुक्त करने के आदेश दिए हैं। गोयल ने कहा कि संस्था में पिछले 40 साल में 294 सदस्य बने और मात्र दो साल में 526 और नए आजीवन सदस्य जोड़ दिए गए। इससे साफ है कि कुछ लोग संस्था पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो खटखटाएंगे अदालत का दरवाजा
इन लोगों ने कहा कि आजीवन सदस्य बनाते समय नियमानुसार प्रक्रिया भी पूरी नहीं की गई है। इस मामले में यदि जरूरत पड़ी तो अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला रजिस्ट्रार तुरंत प्रभाव से प्रशासक की नियुक्ति कर चुनाव करवाएं। वहीं जिला रजिस्ट्रार कर्ण सिंह के अनुसार दूसरे काम में ड्यूटी होने के कारण उन्हें ताजा घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढंग से जांच हो तो खुल सकते हैं कई राज
इस दौरान दोनों सदस्यों ने कहा कि पिछले कुछ सालों में एसडी स्कूल प्रबंधक समिति में कई गड़बड़झाले हुए हैं। इसकी जांच की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई जांच एजेंसी इस मामले में ढंग से जांच करते तो कई राज खुल सकते हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद में नक्शा पास करवाए बिना कई बदलाव स्कूल के भवन में किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed