फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नरवाना में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

नरवाना में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी

Wed, 29 May 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
नरवाना में अवैध कॉलोनी पर चली जेसीबी
नरवाना। शहर में काटी जा रही अवैध कॉलोनियों पर बुधवार को प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए उन पर जेसीबी चलवा दी। दोपहर में जिला नगर एवं योजनाकार ललित कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ टीम नरवाना पहुंची और ढाकल रोड के निकट रजवाहे पर काटी गई कॉलोनी पर कार्रवाई की। यहां नए बन रहे कई मकानों को भी गिरा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार अजय कुमार बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। उचाना के डीएसपी दलीप सिंह, शहर थाना प्रभारी संजय कुमार भी मौजूद रहे। महिला पुलिस भी तैनात रही। डीटीपी की टीम ने दो जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण गिराए।
विज्ञापन

जेसीबी ने पहले प्लाटों में भरी गई नीवों को गिराया और फिर इसी कॉलोनी में बने तीन मकानों को तोड़ दिया। जैसे ही जेसीबी ने मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की तो मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने अधिकारियों से मकानों को नहीं गिराने की गुहार लगाई, लेकिन अधिकारी नहीं माने। इस पर कुछ लोगों ने विरोध किया। कुछ समय के लिए पुलिस व लोगों के बीच झड़प भी हुई। बाद में पुलिस ने सख्ती दिखाकर लोगों को मौके से हटा दिया।
विज्ञापन

डीटीपी ललित कुमार ने कहा कि नरवाना में चार अवैध कॉलोनियों का निर्माण करके अवैध निर्माणों को गिराने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कॉलोनियों में किए जा रहे अवैध निर्माण को रोकने के लिए विभाग ने पहले भी कई बार नोटिस दिए थे, लेकिन लोगों ने अवैध निर्माण का कार्य नहीं रोका, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। डीटीपी ने कहा कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ विभाग का अभियान निरंतर जारी रहेगा और कहीं पर भी अवैध कॉलोनी को नहीं काटने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी जिंदगी की जमा पूंजी से बनाया था मकान
जेसीबी की मदद से नए मकानों को गिरा रही थी तो एक महिला और उसकी बेटी जेसीबी के आगे खड़ी हो गई। महिला व उसकी बेटी की आंखों से आंसू निकल रहे थे। लगातार अधिकारियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रही थी। महिला ने अधिकारियों को बताया कि कि पूरी जिंदगी की जमा पूंजी से मकान बनाया जा रहा है, लेकिन प्रशासन अवैध कॉलोनी का हवाला देकर तोड़ने में व्यस्त रहा। महिला ने उसके साथ ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके मकान के आसपास कई और मकान बने हैं।

अधिकारियों की मिलीभगत से बनी कॉलोनी, कैसे हुई रजिस्ट्री
यहां मकान बना रहे बलदेव राज ने बताया कि वह वेल्डिंग की दुकान चलाता है । पूरी जिंदगी की जमा पूंजी से मकान बनाया था। बलदेव ने कहा कि उसे अवैध कॉलोनी के बारे कोई पता नहीं, लेकिन जब तहसीलदार कार्यालय से इस जगह की रजिस्ट्री की गई है तो कॉलोनी अवैध कैसे हो गई। वहीं डीटीपी ने पूरे मामले की जांच की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed