{"_id":"672d1c4427945425f907c5ac","slug":"153-complaints-were-received-in-the-camp-57-were-resolved-jind-news-c-199-1-sroh1006-125370-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शिविर में 153 शिकायतें आईं, 57 निपटाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शिविर में 153 शिकायतें आईं, 57 निपटाईं
विज्ञापन
जींद। जिले में लगे समाधान शिविर में अबतक कुल 153 शिकायतें सुनी गईं, जिनमें से 57 का समाधान किया गया। वहीं, नगर परिषद जींद, नरवाना, नगरपालिका सफीदों, जुलाना और उचाना में 81 समस्याएं आई हैं, इनमें से 48 का समाधान हो चुका है, जबकि नौ समस्याएं रद्द की गई हैं और अन्य का निदान भी शीघ्र किया जाएगा। जिला नगरायुक्त गुलजार मलिक ने बताया कि नागरिकों की समस्याओं को त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रदान करने के लिए समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वीरवार को नगर परिषद जींद और अन्य स्थानीय निकायों में आयोजित समाधान शिविर में कुल 13 शिकायतों की सुनवाई हुई, जिनके संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए गए। निर्देश दिए कि वे नागरिकों की छोटी से छोटी समस्याओं को गंभीरता से लें और उन्हें संतुष्ट करने के लिए हर संभव प्रयास करें। उन्होंने जोर दिया कि नागरिकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।
उन्होंने बताया कि नगर पालिका सफीदों में समाधान शिविर के दौरान केवल एक प्रॉपर्टी आईडी से जुड़ी समस्या आई, जिसका मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसके अलावा अन्य किसी भी स्थानीय निकाय में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई। समाधान शिविर के सफल संचालन और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान होने से नागरिक प्रशासन की इस मुहिम से प्रसन्न और संतुष्ट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
जिला विकास और पंचायत अधिकारी संदीप भारद्वाज ने बताया कि जिले में ब्लॉक स्तर पर अब तक कुल 72 समस्याएं आ चुकी हैं, जिनमें से नौ समस्याओं का समाधान हो चुका है। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लॉक विकास और पंचायत कार्यालयों में वीरवार को कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से एक समस्या का मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष 11 समस्याओं को शीघ्र हल करने के निर्देश दिए गए हैं। इनमें अधिकांश शिकायतें संपत्ति के मालिक के नाम में बदलाव और संपत्ति के बंटवारे में सुधार से संबंधित थीं।