फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   15.25 lakhs not returned after buying buffalo, case registered against dairy operator

Jind News: भैंस खरीदकर नहीं लौटाए 15.25 लाख, डेयरी संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 24 Feb 2023 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 24 Feb 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
15.25 lakhs not returned after buying buffalo, case registered against dairy operator
जींद। 52.92 लाख रुपये की भैंस खरीदकर डेयरी संचालक ने 15.25 लाख रुपये नहीं लौटाए। जब राशि मांगी तो जान से मारने की धमकी दी। सदर थाना पुलिस ने मुंबई की रीमा डेयरी संचालक बिमलेश झा के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

दरियावाला गांव निवासी सतबीर सिंह ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भैंस लेन-देन का काम करता है। उसके साथ कई सालों से मुंबई की रीमा डेयरी संचालक बिमलेश झा भैंसों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। वह उसको भैंस बेच देता है और पेमेंट कर देता है। इससे उसको बिमलेश झा पर विश्वास हो गया। बिमलेश झा ने दो-तीन सालों में कुल 52 लाख 92 हजार 430 रुपये की भैंस बेची थी। इसके बाद बिमलेश झा ने 37 लाख 67000 रुपये की पेमेंट कर दी, लेकिन 15 लाख 25 हजार 430 रुपये की पेमेंट नहीं दी। उसने बार-बार बकाया राशि देने को कहा तो वह दिसंबर 2022 तक पूरी राशि देने का आश्वासन दिया, लेकिन फिर भी पूरी पेमेंट नहीं की। अब उसे बकाया राशि मांगी तो उसने राशि देने से मना कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में बिमलेश झा को नामजद कर उसके खिलाफ धोखाधड़ी कर राशि हड़पने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed