{"_id":"5cbe0db2bdec221468053df0","slug":"151555959218-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामलो कलां में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद, गेहूं से भरा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामलो कलां में नहीं शुरू हुई गेहूं की खरीद, गेहूं से भरा केंद्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुलाना। शामलो कलां खरीद केंद्र पूरी तरह से गेहूं से भर गया है। केंद्र पर गेहूं उतारने के लिए जगह नहीं बची है। एक सप्ताह से लगातार गेहूं की आवक हो रही है, मगर अभी तक यहां पर न तो बारदाना पहुंचा है और न ही अधिकारी पहुंचे हैं। गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने से आढ़तियों और किसानों में रोष पाया जा रहा है। किसानों ने कहा कि अगर खरीद शुरू नहीं हुई तो वह सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ेंगे। गेहूं का दाना-दाना खरीदने व सुविधा देने के सरकार के दावे शामलो कलां खरीद केंद्र पर खोखले साबित हो रहे हैं।
जुलाना में जुलाना मंडी के अलावा फतेहगढ़ व शामलो कलां गांव में भी गेहूं खरीद के केंद्र बनाए गए हैं। सरकार ने अधिकारियों को एक अप्रैल से गेहूं को खरीदने के आदेश दे रखे हैं, मगर शामलो कलां खरीद केंद्र में स्थित कुछ और ही है। खरीद केंद्र पर 15 अप्रैल को गेहूं की आवक शुरू हो गई थी। इसके बाद लगातार गेहूं आ रहा है। आज खरीद केंद्र गेहूं से पूरी तरह अटा हुआ है। कहीं पर भी गेहूं गिराने की जगह नहीं बची है। गेहूं से तो खरीद केंद्र लबालब है मगर न तो केंद्र पर बारदाना पहुंचा है। खरीद करने के लिए अधिकारी भी केवल रविवार को ही पहुुंचे थे सोमवार को कोई भी अधिकारी मंडी में खरीद के लिए नही पहुंचा। गेहूं की खरीद नहीं होने से किसानों को अपना गेहूं जुलाना या जींद ले जाना पड़ रहा है। किसान बिजेंद्र, दिलबाग, अमित, सचिन, जसवंत सहित दर्जनों किसानों ने कहा कि 15 अप्रैल को उनकी फसल खरीद केंद्र पर पहुंची थी। अभी तक उनकी गेहूं की खरीद नहीं हुई है। उन्हें प्रशासन द्वारा बारदाना भी नही पहुंचाया गया है।
शामलो कलां खरीद केंद्र पर गेहूं की खरीद का जिम्मा वेयर हाउस को सौंपा गया था। रविवार को खरीद करने के लिए अधिकारी पहुंचे थे। हैफेड के अधिकारी से बात हुई है कि खरीद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
-सविता सैनी, जुलाना मार्केट कमेटी सचिव ।