फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद मेजर की प्रतिमा का छह माह के बाद भी नहीं हुआ अनावरण, ग्रामीणों में रोष

बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद मेजर की प्रतिमा का छह माह के बाद भी नहीं हुआ अनावरण, ग्रामीणों में रोष

Sun, 14 Oct 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद मेजर की प्रतिमा का छह माह के बाद भी नहीं हुआ अनावरण, ग्रामीणों में रोष
शहीद मेजर की प्रतिमा का छह माह बाद भी नहीं हुआ अनावरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। बुढ़ाखेड़ा लाठर गांव में शहीद मेजर संजीव लाठर की प्रतिमा का छह माह बीतने के बाद भी अनावरण नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष पाया जा रहा है। ग्रामीण सीएम से प्रतिमा का अनावरण करने पर अड़े हुए हैं। 30 नवंबर 2016 को पश्चिमी बंगाल के शिलीगुड़ी में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए बुढ़ाखेड़ा गांव निवासी मेजर संजीव लाठर की प्रतिमा का बुढ़ाखेड़ा गांव में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा अनावरण करवाने की मांग कस्बे के लोगों ने भिवानी में सांसद धर्मवीर से की।
इस अवसर पर शहीद मेजर संजीव लाठर ट्रस्ट के प्रधान महेंद्र सिंह लाठर, एसजी शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर बलवान सिंह मलिक, बाराह लाठर खाप के प्रधान राजमल लाठर, बुढाखेड़ा गांव की सरपंच कविता, समाजसेवी शमशेर लाठर, बीरेंद्र आर्य, ओमप्रकाश लाठर सहित सैकड़ों लोग भिवानी में सांसद धर्मवीर से मिले। ग्रामीण चाहते हैं कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद की मूर्ति का अनावरण करें। सीएम से मूर्ति का अनावरण करने के लिए इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल भी सीएम से मिले थे। मगर आज तक मुख्यमंत्री ने शहीद की मूर्ति का अनावरण करने का समय नहीं दिया है। इससे ग्रामीणों में रोष पनप रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सैनिकों के कारण ही हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सैनिक दिनरात अपनी जान को दांव पर लगाकर देश की रक्षा कर रह हैं। सीएम के पास शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने का समय तक नहीं है।
विज्ञापन

बुढ़ाखेड़ा गांव में शहीद मेजर संजीव लाठर के नाम से पार्क बनाया गया है। पार्क में शहीद मेजर संजीव लाठर की प्रतिमा भी बनाई गई है। पार्क व प्रतिमा का काम करीब छह माह पहले पूरा हो चुका है। पूरे गांव की सहमति है कि शहीद की प्रतिमा का अनावारण वह मुख्यमंत्री से करवाएंगे। इसके लिए कई बार सीएम से मिला जा चुका है लेकिन मुख्यमंत्री ने प्रतिमा का अनावरण करने का समय नहीं दिया है। भिवानी में सांसद धर्मवीर ने शहीद मेजर संजीव लाठर की याद में द्वार का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर भी जुलाना के लोग पहुंचकर सांसद से शहीद की मूर्ति का अनावरण सीएम से करवाने की गुहार भी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कविता, सरपंच बुढ़ाखेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed