{"_id":"5bb9069e867a55681b5f3991","slug":"151538852510-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवेदना समिति की बैठक में सुनी 15 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवेदना समिति की बैठक में सुनी 15 शिकायतें
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनेक्शन देने में देरी करने वाले एसडीओ सहित तीन कर्मचारी होंगे चार्जशीट
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने शनिवार को डीआरडीए में जिला परिवेदना समिति की बैठक में लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान बधाना में अवैध कब्जे की शिकायत पर सुनवाई करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि इस मामले में यदि अधिकारी दोषी मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। वहीं बिजली कनेक्शन देने में जान बूझकर देरी करने के आरोपों के चलते बिजली निगम के एसडीओ सहित तीन कर्मचारियों के खिलाफ चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं।
किनाना गांव निवासी शमशेर सिंह ने परिवेदना समिति में शिकायत दी थी कि उन्होंने डेयरी के लिए बिजली कनेक्शन का आवेदन किया था। इसके लिए अगस्त 2017 में पूरी राशि भी जमा करवा दी थी, लेकिन जनवरी 2018 तक उन्हें कनेक्शन नहीं दिया गया। शमशेर के अनुसार वह भारतीय किसान संघ का जिलाध्यक्ष है और जब भी इसके लिए अधिकारियों से मिला तो वे एक-दूसरे पर मामला डालकर लटकाते रहे। इस पर सुनवाई करते हुए वित्तमंत्री ने बिजली निगम के एसडीओ राजीव, जेई महेंद्र सिंह व क्लर्क सुंदर को दोषी माना। इस पर तीनों के खिलाफ चार्जशीट जारी करने के आदेश दिए। हालांकि इस मामले में मार्च में बिजली निगम ने यहां कनेक्शन चालू कर दिया है। इस मामले में जुलाई में हुई बैठक में वित्तमंत्री ने जांच के आदेश दिए थे। जांच के बाद अब कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है। वहीं बधाना गांव में हुए कब्जों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए वित्तमंत्री ने कहा कि सरकारी जमीनों पर किसी भी सूरत में कब्जा नहीं होना चाहिए।
बधाना गांव निवासी सतीश कुमार द्वारा गांव की सरकारी भूमि से कब्जे हटवाने को लेकर रखी गई शिकायत पर वित्तमंत्री ने इसका समाधान करने के लिए डीसी अमित खत्री को निर्देश दिए। इस पर रिपोर्ट पेश की गई कि सरकारी जमीन से कब्जे हटवा दिए गए हैं, लेकिन शिकायतकर्ता ने कहा कि कब्जे नहीं हटे हैं। वित्तमंत्री ने कहा कि यदि इस मामले में अधिकारियों की लापरवाही मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
डीईटीसी को तीर्थ के पास से शराब ठेका हटवाने के आदेश
मीटिंग के बाद वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने पांडू-पिंडारा गांव में तीर्थ के पास बने शराब ठेके को हटवाने के आदेश दिए। दरअसल ग्रामीणों ने वित्तमंत्री को शिकायत दी थी कि पांडू पिंडारा के महाभारतकालीन तीर्थ के पास शराब ठेका खोला गया है। इससे श्रद्धालुओं में रोष है। वहीं आबकारी विभाग का कहना है कि यह शराब ठेका पांडू पिंडारा नहीं, नगर परिषद क्षेत्र में खोला गया है। इस पर वित्तमंत्री ने डीईटीसी काकुल सहरावत को इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए तीर्थ के पास से शराब ठेका हटवाने के आदेश दिए।