फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   शिक्षा और स्वास्थ्य में जींद जिला अन्य जिलों की तुलना में आज भी पिछड़ा : बीरेंद्र सिंह

शिक्षा और स्वास्थ्य में जींद जिला अन्य जिलों की तुलना में आज भी पिछड़ा : बीरेंद्र सिंह

Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा और स्वास्थ्य में जींद जिला अन्य जिलों की तुलना में आज भी पिछड़ा : बीरेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उचाना। राजीव गांधी महाविद्यालय में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ बैठक की। इसकी अध्यक्षता उनकी पत्नी विधायक प्रेमलता ने की। बैठक में बीरेंद्र सिंह ने जींद के माथे पर लगे पिछड़ेपन के दाग को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज जींद प्रदेश के दूसरे जिलों की अपेक्षा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में पिछड़ा हुआ है। राजनीति से ऊपर उठते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चाहिए कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर वह अपना योगदान दें और बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य के महत्व के बारे में अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि जीवन में तरक्की के लिए शिक्षा का बड़ा महत्व है। शिक्षा के माध्यम से हम तरक्की कर सकते हैं। जिस क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बढ़ेगा वह क्षेत्र ही तरक्की के मामले में आगे होगा। स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर क्षेत्र में होनी चाहिए। जींद में मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिली चुकी है। उचाना में नागरिक अस्पताल की बिल्डिंग, अलेवा में सीएचसी की बिल्डिंग का निर्माण भी हो रहा है। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हों, इसके लिए वह प्रयासरत हैं। विधायक प्रेमलता ने कहा कि जो भी कर्मचारी जिस विभाग से सेवानिवृत्त हुआ है चाहे वो शिक्षा, स्वास्थ्य, फौज, पुलिस सहित अन्य विभाग हो, वह अपने अनुभव समाज के लोगों से सांझे करें। यह लोग समाज को सही दिशा, दशा दे सकते हैं। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को चाहिए कि वह अपने क्षेत्र के विकास में पूर्ण योगदान दें। इस अवसर पर बांगर शिक्षा समिति चेयरमैन सज्जन सिंह, हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, हीरा लाल, प्रेम पहलवान, जिले सिंह, रामपाल, मा. राय सिंह, सुमेर सिंह, विजेंद्र डूमरखां कलां, जितेंद्र श्योकंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed