फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता दीपक लाठर पहुंचे जुलाना

राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता दीपक लाठर पहुंचे जुलाना

Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता दीपक लाठर पहुंचे जुलाना
राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक विजेता दीपक का जुलाना पहुंचने पर स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना।
ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने वाले वेटलिफ्टर दीपक लाठर का जुलाना पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। जेबीएम कॉलेज में सम्मान समारोह के दौरान सामाजिक संगठनों ने फूलों और नोटों की मालाओं से उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम की मुख्यातिथि उचाना की विधायक प्रेमलता रहीं।
जैसे ही दीपक लाठर बस स्टैंड पर पहुंचे तो यहां पर गणमान्य व्यक्तियों ने फूल व नोटों की मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद दीपक लाठर को खुली जीप में बैठाकर जुलूस की शकल में जेबीएम शिक्षण संस्थान में लाया गया। जुलाना लोकल पंचायत ने 11 हजार रुपये व एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भारत विकास परिषद शाखा जुलाना व जेबीएम शिक्षण संस्थान की चेयरमैन बिमला लाठर ने भी स्मृति चिह्न दिया। मुख्यातिथि प्रेमलता ने भी दीपक लाठर को सम्मानित किया। प्रेमलता ने कहा कि दीपक ने हरियाणा का ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। यह देश के लिए गौरव की बात है। पिछली सरकारों में मेडल जीतनेे के बाद इनाम की घोषणा की जाती थी, लेकिन भाजपा सरकार ने विजेता खिलाड़ियों के लिए पहले ही घोषणा की है। इस मौके पर इनेलो विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, विरेंद्र आर्य, संजीव बुुआना, अर्जुन पंडित, इनेलो हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर, शहीद मेजर संजीव लाठर के पिता महेंद्र लाठर, हिन्दुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के राज्य सचिव सतीश कुमार, भाविप शाखा प्रधान गुरूदास सिंह, मनजीत लाठर, कृष्ण बुआना, बिमला लाठर, संजीत कौशिक, योगा गोल्ड मेडलिस्ट जनक राज, प्रताप लाठर, विश्वनाथ शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
दीपक लाठर को डीएसपी बनाने की मांग
जेबीएम शिक्षण संस्था में आयोजित सम्मान समारोह में अतिथि के रूप में पहुंचे इनेलो हलका प्रेस प्रवक्ता आनंद लाठर ने कहा कि दीपक लाठर ने जिस प्रकार राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है, ठीक उसी प्रकार प्रदेश सरकार को भी चाहिए कि कांस्य पदक विजेता दीपक को डीएसपी बनाकर उनका सम्मान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
एशिया खेलों में गोल्ड का लक्ष्य
उनके बेटे दीपक लाठर ने दूसरे देश में खेलते हुए कांस्य पदक जीतकर भारत का पताका फहराने का काम किया है। दीपक से गोल्ड मेडल की उम्मीद थी, लेकिन कांस्य पदक से हमें संतोष करना पड़ा है। एशियाड खेलों में गोल्ड मेडल लाने का उनके बेटे का लक्ष्य है और इस लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का काम करेगा।
बिजेन्द्र लाठर, दीपक लाठर के पिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed