फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एक मई से तोशाम से शुरू होगा इनेलो का एसवाईएल के पानी को लेकर जेल भरो आंदोलन

एक मई से तोशाम से शुरू होगा इनेलो का एसवाईएल के पानी को लेकर जेल भरो आंदोलन

Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
एक मई से तोशाम से शुरू होगा इनेलो का एसवाईएल के पानी को लेकर जेल भरो आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद: इनेलो की राज्य स्तरीय बैठक रविवार को जींद के एक निजी होटल में हुई। इसमें इनेलो के प्रदेश भर के नेताओं ने शामिल होकर एसवाईएल पर अपनी लड़ाई को एक मई से तोशाम से शुरू करने का फैसला लेतेे हुए नेता प्रति पक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो एसवाईएल की लड़ाई को प्रदेश के किसान के लिए लड़ रही है। आज प्रदेश में किसान को उसकी फसल के लिए समय पर पानी नहीं मिल रहा जिसके चलते किसान की हालात दयनीय होती जा रही है। वह इस लड़ाई को एसवाईएल की खुदाई होने तक जारी रखेंगे।
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि केंद्र की सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा को उसके हिस्से का पानी देने का वायदा किया था। चुनाव के समय देश के पीएम हरियाणा को अपना घर मानते थे और उसके हिस्से का पानी सत्ता में आते ही देने का वायदा किया था। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा को एसवाईएल का पानी देने के लिए केंद्र सरकार को कहा है, लेकिन केंद्र सरकार आज प्रदेश के किसानों को उनके हिस्से का पानी नहीं देना चाहती। इनेलो ने एसवाईएल के पानी के लिए दिल्ली के रामलीला ग्राउंड में रैली करके देश के पीएम को 1 मई तक एसवाईएल नहर की खुदाई शुरू करने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन यह समय भी बीतने को है। अब तक भाजपा सरकार ने एसवाईएल को लेकर एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अगर 1 मई तक एसवाईएल पर काम शुरू नहीं किया गया तो इनेलो प्रदेश भर में जेलभरो आंदोलन करके किसानों को उनके हिस्से का पानी दिलवाने का काम करेगी। इस अवसर पर इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व मंत्री रामपाल माजरा, जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र सिंह ढुल, विधायक पिरथी नंबरदार, विधायक हरिचंद मिढ़ा, जिला प्रेस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा, कर्ण सिंह अलेवा, बलवान कुंडू, प्रवीन बूरा हाट, गुरदीप सांगवान, अनुराग खटकड़, कुलदीप सिहाग और सोनू गुलिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बाक्स

परीक्षा परिणामों में हो रहे बड़े घोटाले
नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा की कु नीतियों के कारण नौजवानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज कोई भी परीक्षा ऐसी नहीं रही जिसको इस पंगु सरकार के कारण लीक नहीं किया जा रहा हो। शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। यह भाजपा सरकार की देन है। आए दिन सभी परीक्षाओं के पेपर लीक हो रहें है। इनके कारण नौजवानों के सामने बेरोजगारी की समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के घोटालों की होंगी सीडी जारी
अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा ने एक दवा घोटाला नहीं बल्कि अनेक घोटाले किए हैं। इनका खुलासा इनेलो जल्द ही सबूतों के साथ करेगी। उन्होंने कहा कि पंचायती राज घोटाला भी बड़ा घोटाला है। इसके अलावा और भी कई ऐसे घोटाले हैं जिनका पर्दाफाश इनेलो जल्द करने वाली है।


भाजपा-कांग्रेस को छोड़कर अन्य दल से समझौते को तैयार
सत्ता का सुख भोगने के लिए इनेलो अब दूसरी पार्टी से हाथ मिलाने को तैयार है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस विरोधी किसी भी पार्टी के साथ हाथ मिलाने को तैयार हैं। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि अगर इन दोनों पार्टियों की नीतियों के खिलाफ कोई दल इनेलो के साथ आकर लड़ाई लड़ेेगा तो वह हाथ मिलाने को तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed