{"_id":"5a8b205b4f1c1bcb268baccb","slug":"151519067227-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का रंगारंग कार्यक्रम के बीच हुआ शुभारंभ
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
देश भर में सबसे अधिक इनाम वाली एक करोड़ी प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार शाम एकलव्य स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने शिरकत की।
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हरियाणा प्रदेश खिलाड़ियों को सुरक्षित भविष्य प्रदान करने वाला देश का एक मात्र राज्य बन गया है। प्रतियोगिता में कुल एक करोड़ 86 लाख रुपये के ईनाम दिए जाएंगे। इस मौके पर परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल नीति बनाई है, इस नीति के तहत खिलाड़ियों को बड़ी राशि के इनाम और सरकारी नौकरियां प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है। ओलिम्पिक खेल में मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 6 करोड़ , 4 करोड़ और ढाई करोड़ रुपये तक का इनाम दिया जा रहा है। इसके साथ उन्हें अच्छे पदों पर नौकरियां दी जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि हर जिला मुख्यालय पर इनडोर खेल स्टेडियम तथा खेल नर्सरी स्थापित करवाई जाएंगी ताकि युवाओं की प्रतिभा निखारा जा सके। प्रो-कबड्डी प्रतियोगिता में इस वर्ष 160 खिलाड़ियों ने भाग लिया था, जिनमें से 113 खिलाड़ी हरियाणा प्रदेश के रहे। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अशोक खेमका ने कहा कि हरियाणा प्रदेश के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बड़े-बड़े राज्य के खिलाड़ियों को हराकर अपने दमखम का परिचय दिया है। इस अवसर पर डीसी अमित खत्री, पुलिस अधीक्षक डॉ. अरुण सिंह, एसडीएम महाबीर प्रसाद, एसडीएम डॉ. किरण सिंह, सफीदों के एसडीएम वीरेन्द्र सांगवान, नगराधीश सत्यवान सिंह मान, शुगर मिल के प्रबंध निदेशक अश्विनी मलिक और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंदीप कुमार भी मौजूद रहे।
जींद। एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता का पहला मैच हरियाणा व ओएनजीसी की टीम के बीच हुआ। इसमें हरियाणा की टीम ने 42 अंक प्राप्त किए जबकि ओएनजीसी की टीम केवल 28 अंकों पर ही सिमट गई। इस मैच में हरियाणा की टीम 14 अंकों से विजयी रही। इसी प्रकार दूसरा मैच महाराष्ट्र व बीएसएफ के बीच हुआ। इसमें महाराष्ट्र की टीम ने 35 अंक प्राप्त किए जबकि बीएसएफ की टीम ने 17 अंक हासिल किए। इसमें महाराष्ट्र की टीम 18 अंकों से विजयी रही। तीसरा मैच सर्विसिज व सीआईएसएफ के बीच हुआ। इसमें सविर्सेज की टीम ने 27 अंक हासिल किए जबकि सीआईएसएफ की टीम महज 16 अंकों पर सिमट गई। इस मैच में 11 अंकों से सर्विसिज की टीम विजयी रही। चौथा मैच कर्नाटका व एयर इंडिया के बीच हुआ। इसमें कर्नाटका की टीम ने 32 अंक हासिल किए जबकि एयर इंडिया की टीम कड़े मुकाबले में 29 अंक हासिल कर पाई। इसमें कर्नाटका की टीम तीन अंकों से विजयी रही।