फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   तीन दिसंबर को जसिया में आंदोलन की रणनीति की घोषणा करेंगे यशपाल मलिक

तीन दिसंबर को जसिया में आंदोलन की रणनीति की घोषणा करेंगे यशपाल मलिक

Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
तीन दिसंबर को जसिया में आंदोलन की रणनीति की घोषणा करेंगे यशपाल मलिक
कैप्टन अभिमन्यु का प्रदेश में होगा बहिष्कार : मलिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
जाट आरक्षण और जेलों में बंद युवाओं को की रिहाई के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति की प्रदेश और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग तीन दिसंबर को जसिया में होगी। इसमें आंदोलन की आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी।
वीरवार को जींद पहुंचे समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल ने कहा कि वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का प्रदेश में किस-किस जगह बहिष्कार किया जाएगा इसकी भी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान विभिन्न मामलों में 320 युवक जेलों में बंद थे। इनमें से केवल पांच युवक अब तक जेल में हैं, बाकी सभी की जमानत हो चुकी है। यह पांच युवक भी कैप्टन अभिमन्यु के मामले में बंद हैं। कैप्टन अभिमन्यु ने कुछ लोगों को पैसे देकर समाज के विरोध में खड़ा कर दिया है, जो उनके कहने पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति का विरोध कर रहे हैं। तीन दिसंबर को होने वाली बैठक में रणनीति बनाकर इन लोगों की पोल खोली जाएगी। मलिक ने कहा कि जबकि कैप्टन अभिमन्यु अपने आपको भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नजरों में ऊंचा उठाने के प्रयास में जाट समाज का विरोध करते हैं। इस मौके पर उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव अशोक बलहारा, जिला प्रधान कैप्टन भूपेंद्र जागलान, कैप्टन रणधीर चहल, कैप्टन वेदप्रकाश बरसोला, कर्ण सिंह दलाल और बिजेंद्र संधू मौजूद रहे।
विज्ञापन


कैप्टन और बराला को छोड़कर सभी को बुलाया
मलिक ने कहा कि 26 नवंबर को जसिया में कोई राजनीति कार्यक्रम नहीं था, केवल सामाजिक कार्यक्रम था। इसमें कैप्टन अभिमन्यु और सुभाष बराला को छोड़कर सभी जाट मंत्रियों को निमंत्रण दिया गया था। जो जाट विरोधी चेहरे हैं, वह कार्यक्रम में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के सलाहकार सही नहीं
मलिक ने कहा कि 26 नवंबर को एक शिलान्यास का कार्यक्रम था। इसके चलते ही सरकार ने इंटरनेट सेवाएं बंद कर लोगों में भय का माहौल बना दिया। इससे विदेशों से आने वाले लोग नहीं आ पाए। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि सरकार को सलाह देने वाले लोग सही नहीं हैं।


मैं हर जांच के लिए तैयार
गोहाना में एक कार्यक्रम के दौरान जाट नेता राजेश दहिया द्वारा यशपाल मलिक की संपत्ति की जांच करवाने की बात पर मलिक ने कहा कि वह हर जांच के लिए तैयार हैं। सीबीआई या ईडी उनकी जांच कर सकती हैं, लेकिन उनकी भी जांच होनी चाहिए, जिन्होंने सरकारी नौकरी में रहते देश को लूट लिया। उन्होंने कहा कि वह समाज के लोगों के समक्ष भी अपनी संपत्ति की जांच के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed