फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अंकित रहा प्रथम

अंकित रहा प्रथम

Sat, 11 Nov 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
अंकित रहा प्रथम
गीता संवाद में बड़नपुर, श्लोकाच्चारण में छातर का अंकित अव्वल
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल उचाना कलां में खंड स्तरीय गीता जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें खंड के सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों की टीमों ने हिस्सा लिया। इसकी अध्यक्षता प्राचार्य राजकुमार बिढ़ान ने की। मुख्य अतिथि बीआईओ आरके अहलावत रहे। दो लेबल की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। मंच संचालन राजेंद्र लोहान किया। निर्णायक मंडल में भीम सिंह, शीशपाल शास्त्री, रणबीर खेड़ा, सुशील शर्मा, प्रवीण धीमा, रवि गर्ग, राममेहर शर्मा, कुलदीप, संदीप, रणदीप शामिल रहे। प्रथम, द्वितीय, तृतीय को क्रमश: 1000, 750, 500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। पहली लेवल छठी से आठवीं, 9वीं से 12वीं तक रहा। इसमें विद्यार्थियों ने गीता से मेरे जीवन में बदलाव विषय पर अपने-अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध लेखन, गीता संवाद, प्रश्नोत्तरी, श्लोकाच्चारण प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।
आरके अहलावत ने कहा कि हरियाणा के कुरूक्षेत्र में भगवान कृष्ण ने गीता का संदेश दिया था। गीता हमें संदेश देती है कि हमें कर्मयोगी बनना चाहिए। कर्मयोग से ही जीवन के सभी परिवर्तन संभव है। हमें यह बात भी याद रखना चाहिए कि मौत अटल सत्य है। जो आया है उसे एक ना एक दिन जाना होगा। कर्मयोगी के रूप में हमें सेवार्थ रहना चाहिए। इस तरह की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में गीता, भारतीय संस्कृति से प्रेरित करना। इस मौके पर रणपाल श्योकंद, मा. रामप्रसाद, संदीप क्लर्क, राधेश्याम, पूनम मलिक, मुकेश रानी मौजूद रहे।
विज्ञापन



ये रहे परिणाम
छठीं से लेकर आठवीं वर्ग में प्रश्नोत्तरी में जीएसएसएस काब्रच्छा प्रथम, जीजीएमएस काब्रच्छा द्वितीय, जीजीएमएस बड़नपुर तृतीय, भाषण में जीजीएमएस बड़नपुर प्रथम, जीजीएसएसएस छातर द्वितीय, शिक्षा भारती छातर तृतीय, गीता संवाद में जीजीएमएस बड़नपुर प्रथम, जीजीएमएस काब्रच्छा द्वितीय, जीजीएसएसएस छातर तृतीय, निबंध प्रतियोगिता में अकिंत उचाना कलां प्रथम, निशा बड़नपुर द्वितीय, पूजा डूमरखां तृतीय, श्लोकाच्चारण में अकिंत छातर प्रथम, स्नेहा उचाना मंडी द्वितीय, आदित्य गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



9वीं से 12वीं तक वर्ग में प्रश्नोत्तरी में जीएसएसएस काब्रच्छा पहले, शिक्षा भारती छातर दूसरे, जीजीएसएसएस उचाना मंडी तीसरे, भाषण में मंजीत छातर पहले, ज्योति उचाना मंडी द्वितीय, तमन्ना गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी तीसरे, निबंध में योगिता आरोही मॉडल स्कूल घसो प्रथम, अमीषा गीता विद्या मंदिर स्कूल उचाना मंडी दूसरे, सोनिया डूमरखां तीसरे, गीता संवाद में डूमरखां प्रथम, द्वितीय आरोही घसो, कन्या स्कूल खटकड़ तीसरे , श्लोकाच्चारण पूजा छातर प्रथम, प्राची शिक्षा भारती छातर द्वितीय, प्रियंका काब्रच्छा तृतीय स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed